जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में बावड़ी नामक स्थान पर एक विशेष मंडप में सिद्धार्थ और कियारा की शादी हुई। शादी की थीम व्हाइट-पिंक थी। दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोगों ने सफेद-गुलाबी पारंपरिक थीम वाले कपड़े पहने। जानकारी के मुताबिक, शादी के मौके पर कियारा ने पिंक कलर का लहंगा और सिड ने ऑफ व्हाइट कलर की डिजाइनर शेरवानी पहनी थी।

सफेद रंग की घोड़ी पर सवार होकर सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी बारात लेकर कियारा के पास पहुंचे। शाम करीब 5 बजे दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई। शाम करीब 6 बजे सिड-कियारा ने पंजाबी रीति रिवाज से फेरे लिए और वहां मौजूद बड़ों से आशीर्वाद भी लिया। रात 9 बजे से वेडिंग रिसेप्शन पार्टी रखी गया।

इस शादी में करण जौहर, शाहिद कपूर, मीरा कपूर, जूही चावला, मनीष मल्होत्रा जैसे सेलेब्स शामिल हुए थे। सिड और कियारा ने मनीष मल्होत्रा की शेरवानी और लहंगा पहना था। इससे पहले सुबह 11 से 1 बजे के बीच हल्दी की रस्मे की गई।