भरतपुर  – सर्वोदय संस्थान भरतपुर द्वारा भारत रत्न संविधान निर्माता महामानव डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की132 वी जयंती की पूर्व संध्या पर देश के निर्माण में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का योगदान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन सहयोग नगर स्थित कृष्णा पैलेस मैरिज होम में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एडिशनल एसपी नत्थी सिंह जसोरा ने की मुख्य वक्ता आरएसएस के  जयपुर प्रांत धर्म जागरण प्रमुख अमर सिंह रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में आर एस एस के सह प्रांत प्रोढ कार्य प्रमुख कमल किशोर,सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं समाजसेवी प्रेम सिंह आर्य उपस्थित रहे।

भारत माता एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पुष्प अर्पित किए तत्पश्चात संस्थान के अध्यक्ष गिरधारी तिवारी ने संस्था का प्रतिवेदन पढ़ते हुए बताया की संस्था विगत 10 वर्षों से  संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती की पूर्व संध्या पर सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रही है ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।

मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए अमर सिंह ने कहा कि भीमराव अंबेडकर किसी एक जाति के महापुरुष नहीं है उन्होंने संविधान केवल किसी एक जाति के लिए नहीं बनाया बल्कि वह तो महामानव है उन्होंने संपूर्ण देश को आर्थिक एवं सामाजिक उन्नति प्रदान करने के लिए संविधान रचा भेज समाज के प्रत्येक वर्ग को शिक्षित एवं उन्नत देखना चाहते थे उनका मानना था कि समाज का जब तक प्रत्येक वर्ग एकता के सूत्र में नहीं बनेगा तब तक समाज और राष्ट्र का उत्तर नहीं हो सकता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चरित्र को अपनाकर जीवन जीना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर कमल किशोर,नत्थी सिंह जसोरा,प्रेम सिंह आर्य ने भी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें इस राष्ट्र की धरोहर बताया तथा सामाजिक समरसता का महानायक बताया।

कार्यक्रम संयोजक नेतराम जाटव ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम का संचालन श्यामसुंदर गौड ने किया कार्यक्रम में दलित समाज के समाजसेवी कार्यकर्ताओं का मंचासीन अतिथियों द्वारा माला व साफा पहनाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में महेंद्र सिंह मग्गो भागीरथ सिंह चंद्रशेखर कुंतल दयाचंद अनिमेष लक्ष्मण सिंह कैन देवेंद्र सिंह पार्षद किशनपाल पार्षद शिवानी दायमा पार्षद अमरचंद मदेरणा भंवर सिंह सागर तहसील जाटव सोंग सिंह आजाद पवन कुमार जाटव रघुवीर सिंह जाटव धर्मेंद्र सिंह एडवोकेट राजेश कुमार एडवोकेट प्रेम सिंह महामना दुर्गेश बुटोलिया महेंद्र सिंह जाटव मोहन सिंह भंडारी रोशन सिरोहिया सुनील प्रधान मनोज खंडेलवाल कुलदीप जघी ना उत्तम शर्मा देवों पंडा राजेश राठी संतोष चतुर्वेदी मनोज शकरपुर कुलदीप पोसवाल उमेश शर्मा रूपसिंह कैन रविंद्र के मारिया हर्ष सिंगल गिरवर जगीना आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवाददाता- आशीष वर्मा