news of rajasthan
महाशिवरात्रि 2018

आज से सावन का महीना शुरू हो गया है। जिसके चलते शिव मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। सावन के महीने में भक्ति रस का यह महीना एक महीने तक चलता है, लेकिन इस बार दो महीने का सावन आया है। जो 4 जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगा। कहा जाता है कि पूरे 12 महीने भगवान शंकर की पूजा करने से जितना लाभ मिलता है उतना सावन माह में बेलपत्र चढ़ाकर पूजा करने के पर धार्मिक लाभ मिलता है।

धार्मिक मान्यता है कि सावन का महीना भगवान शिव और पार्वती को प्रिय है क्योंकि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। जिसके बाद भगवान शिव ने माता पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया। तभी से सावन का यह महीना माता पार्वती और भगवान भोलेनाथ का प्रिय होने के कारण विशेष महत्व रखता है। कुंवारी लड़कियां शिवलिंग पर जल और कच्चा दूध चढ़ाएं, चंदन लगाएं और अभिषेक पूजन करें। इससे अच्छा वर यानि पति मिलता है। साथ ही भाग्य का भी उदय होता है।

आज से दो महीने तक सावन रहेगा। जिससे श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। काफी समय बाद ऐसा समय आया है कि सावन का महीना दो महीने तक चलेगा। शिव मंदिरो में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सुबह से ही शिव मंदिर में बच्चे, बूढ़े, महिला, पुरुष, बुजुर्ग सहित सभी भक्तों का आने का सिलसिला लगातार जारी है। 2 महीने का सावन महीना 4 जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान भक्त भगवान शिव की आराधना में लीन रहेंगे, वहीं बीच-बीच में कई तीज-त्योहार भी आएंगे। इस बार चातुर्मास जो हमेशा चार महीने का होता है, वह भी पांच महीने का होगा।