जयपुर। राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्‍तात्रेय होसबले ने हिन्‍दू धर्म छोड़ कर अन्‍य धर्म अपनाने वालों को लेकर बड़ा बयान दिया है। दत्तोत्रेय ने कहा कि हिंदू धर्म छोड़कर दूसरे धर्म में गए लोगों के लिए घर वापसी के दरवाजे खुले हुए हैं। RSS सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने जयपुर में एक कार्यक्रम में गुरु गोलवलकर के विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि हिंदू धर्म छोड़कर जो दूसरे धर्मों में गये हैं, उनके लिए हम अपने दरवाजे बंद नहीं कर सकते।

गौ मांस खाने वाले भी हिंदू धर्म में लौट सकते हैं
RSS सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने जिन्होंने मजबूरी में गोमांस भी खाया होगा। ऐसे लोगों की भी घर वापसी कराई जा सकती है। भारत विरोधी ताकतें उन्हें हिंदू धर्म में आने नहीं देती हैं, मगर संघ चाहता है कि मतांतरित लोग हिन्दू धर्म मे लौटें।

संघ को समझने के लिए दिमाग नहीं दिल की जरुरत
दत्तात्रेय होसबोले ने जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि संघ को समझने के लिए दिमाग नहीं दिल की जरुरत है। आरएसएस को लोग अपना दुश्मन मानते होंगे लेकिन आरएसएस का कोई दुश्मन नहीं है। उन्होंने पुरानी घटना का जिक्र किया की जब महात्मा गांधी की हत्या के लगे झूठे आरोपों के बाद आरएसएस पर बैन लगाया गया था। उस दौरान आरएसएस के लोगों ने अपने आप को अकेला पाया था।

संघ के कार्यकर्ता गोली से नहीं डरते
RSS सरकार्यवाह दत्तात्रेय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के कार्यकर्ता गोली से नहीं डरते हैं। संघ कार्यकर्ताओं ने बार-बार साहस दिखाया है। हमें सवर्ण पूंजीपति बताया जाता है। केरल में संघ के 200 से ज्यादा स्वयंसेवकों की हत्या हुई। वामपंथी संघ कार्यकर्ताओं की हत्याएं करते हैं। पंजाब में 12 स्वयंसेवकों को मार दिया गया। अगले ही दिन सैकड़ों स्वयंसेवकों ने उसी जगह पर शाखा लगाई। संघ ने हर दर्द को ‘एन्जॉय द पेन’ की तरह सहा है। उन्‍होंने आगे कहा कि संघ कुछ नहीं करेगा, स्वयंसेवक सब कुछ करेगा।

जो सत्‍य है, वहीं हिंदुत्‍व है
मतांतरित लोग हिन्दू धर्म मे लौट सकते हैं। भारत को राष्ट्र बनाने वाले हिन्दू हैं, जिन्हें हम हिन्दू कहते हैं वो हिन्दू हैं। पूरी दुनिया संघ के कार्य को जानती है। जो स्वयंसेवक नहीं थे वो भी संघ की सराहना करते हैं। जो सत्य है वही हिंदुत्व है, जो लोककल्याण है, वही हिन्दुत्व है। पूर्वजों के बनाये गए और बताए गए मार्ग का नाम ही हिन्दुत्व है।