जयपुर में दोस्ती कर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिलने के बहाने घर आया तो अकेला पाकर शादी का झांसा देकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और 8 साल तक शोषण करता रहा। पीड़िता ने प्रताप नगर थाने में आरोपी प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मामले की जांच SHO जहीर अब्बास कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- प्रताप नगर निवासी 25 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। साल 2014 में उसकी उम्र 16 साल थी। वह पढ़ाई करती थी। उस समय सीतापुरा में एक रिश्तेदार के कार्यक्रम में उसकी मुलाकात टोडाभीम करौली निवासी लोकेश मीना से हुई। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसे दोस्ती का ऑफर दिया। उसके मना करने के बाद वह उससे मिलने के बहाने उसके घर आया।

घर में अकेला पाकर आरोपी लोकेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। किसी को बताने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। वह उसे शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल कर यौन शोषण करता रहा। अब उसने धोखा देकर दूसरी लड़की से शादी कर ली। ठगी का पता चलने पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।