जयपुर जिले के बस्सी थाना इलाके में एक विवाहिता के साथ जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का पति रात को ड्यूटी पर गया हुआ था। इसके बाद आरोपी जबरन उसके घर में घुस आया और बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। मामले की जांच बस्सी थाने के सीआई कर रहे हैं।

सीआई ने बताया कि 29 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाहिता ने बताया कि 15 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे उसका पति ड्यूटी पर चला गया था। इसके बाद खुरई बास निवासी आरोपी रामकिशन पुत्र रामगोपाल उसके घर में जबरन घुस आया और बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी पहले भी कई बार छेड़छाड़ और गलत काम कर चुका है। शर्म के कारण उन्होंने उसकी शिकायत नहीं की, लेकिन उस दिन आरोपी की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि उसने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि उसने अपनी आपबीती अपने पति को बताई, जिसके बाद वह थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

सीआई ने कहा- पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। आरोपी रामकिशन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है, जो उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। आरोपी के परिवार से भी पूछताछ की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा