news of rajasthan
Rajasthan has decreased by 12 percent in women crime: Home Minister Katariya.

जयपुर। गर्लफ्रेंड की बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ कि पति ने जान से मारने की कोशिश कर डाली। गुस्साए पति ने सिलबट्टे से पत्नी का सिर फोड़ दिया। जमीन पर गिरने के बाद पति फरार हो गया। घायल महिला का SMS हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हरमाड़ा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि व्यास कॉलोनी शास्त्री नगर निवासी अरूण कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनकी मम्मी बबीता देवी पिछले करीब 10 साल से नागंल पुरोहितान में रहती थी। करीब 10 दिन से ही टोडी हरमाड़ा में रह रही है। उसके पिता प्रफुल्ल चन्द का सुमित्रा नाम की महिला से अफेयर है। पिता अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ही रहते हैं। शराब के नशे में घर आकर लड़ाई-झगड़ा करते हैं। मम्मी के पर्स से पैसे निकालकर ले जाते हैं। विरोध करने पर परिवार के साथ मारपीट करते हैं। आरोप है 19 मई को दोपहर करीब 3 बजे पिता शराब के नशे में घर आए। खुद की गर्लफ्रेंड की बात को लेकर मम्मी से झगड़ा करने लगे। गुस्से में आकर आरोपी पिता ने मम्मी को जान से मारने की नियत से सिलबट्टे से सिर पर वार कर लिया। सिर फटने से लहूलुहान होकर मम्मी जमीन पर गिर गई। जिन्हें देखकर आरोपी पिता फरार हो गया।

घर पर मौजूद नाबालिग बेटे ने कॉल कर दादी की हालत के बारे में बताया। घर पहुंचे परिजनों ने गंभीर हालत में उन्हें दीर्घायु हॉस्पिटल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए SMS हॉस्पिटल रेफर कर दिया। SMS हॉस्पिटल में घायल बबीता देवी का इलाज चल रहा है। घायल महिला के बेटे की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।