राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को सागवाड़ा में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी बीजेपी पर जमकर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा, जब चुनाव आता है तो बीजेपी धर्म की बात करती है। हम सभी धार्मिक हैं। अगर आपके धर्म का इस्तेमाल राजनीति में हो रहा है। राजनीति का अर्थ है हृदय से सेवा, कांग्रेस सेवा की राजनीति करती है। इंदिरा गांधी को पूरा देश अपना परिवार मानता था। आज भी हम इंदिरा गांधी को याद कर रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा, ”हर 5 साल में सरकारें बदल जाती हैं। जनता तय करती है कि हमारा नेता कौन होगा, चुनाव में जनता को सोच समझकर सोचना चाहिए। आजकल राजनीति धर्म और जाति के आधार पर चल रही है। धर्म के नाम पर आजकल लोग वोट मांग रहे हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि आपको एक बड़ा फैसला लेना है। अगर आप सोच-समझकर फैसले लेंगे तो आप ऐसी सरकार चुनेंगे जो आपके लिए काम करेगी।

बीजेपी पर हमला बोलते हुए प्रियंका ने कहा, राजस्थान में बीजेपी बंटी हुई पार्टी है। अगर आप उनसे पूछेंगे कि सीएम कौन है तो वह जवाब नहीं दे पाएंगी। पीएम मोदी कोने-कोने में ऐसे घूम रहे हैं मानो अपना सीएम ढूंढ रहे हों। खुद अपने नेता पर भरोसा नहीं है। उनके नाम पर वोट मांग रहे हैं। दिल्ली से तो सरकार चलाने नहीं आएंगे। अपने नेताओं को परे कर दिया है, अपने नाम पर वोट मांग रहे हैं।

हमला जारी रखते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, बीजेपी आपके सामने भाषण और घोषणाएं करती है। इससे आपको पता चल जाना चाहिए कि उसके इरादे ठीक नहीं हैं। क्या आपने देखी है सीएम गहलोत की सरकार? सीएम गहलोत ने कहा कि आप मांगते-मांगते थक जाओगे, मैं देते-देते नहीं थकूंगा।