प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उदयपुर-जयपुर समेत नौ वंदे भारत ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। उन्होंने वंदे भारत ट्रेनों को रेलवे को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने का एक उदाहरण बताया। उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि पिछली सरकारों ने आम लोगों के सबसे महत्वपूर्ण संसाधन की उपेक्षा की। पहले रेल मंत्री सिर्फ अपने राज्य में रेलवे के विकास पर ही ध्यान देते थे। हम किसी भी राज्य को पीछे नहीं छोड़ रहे हैं।

पीएम के हरी झंडी दिखाने के बाद वंदे भारत ट्रेन दोपहर 1 बजे उदयपुर से जयपुर के लिए रवाना हुई और रात 8 बजे जयपुर जंक्शन पहुंची। करीब आधे घंटे बाद ट्रेन उदयपुर के लिए रवाना हो गई। ट्रेन सोमवार से नियमित रूप से उदयपुर से सुबह 7:50 बजे चलेगी।

यह दोपहर 2:05 बजे जयपुर जंक्शन पहुंचेगी और 3:45 बजे प्रस्थान कर रात 10 बजे उदयपुर पहुंचेगी। रविवार शाम 7 बजे तक उदयपुर से 133 टिकटें बुक हो चुकी हैं। इनमें से 120 चेयर कार और 13 एक्जीक्यूटिव क्लास के टिकट हैं। जयपुर से 178 टिकटें बुक की गईं। इसमें 19 एक्जीक्यूटिव क्लास और 159 चेयर कार हैं। आपको बता दें कि वंदे भारत में कुल 530 सीटें हैं।