अलवर सेंट्रल जेल के मुख्य द्वार के पास बना पेट्रोल पंप शनिवार से काम करना शुरू कर देगा। जिसका उद्घाटन करने की तैयारी चल रही है। खुली जेल के कैदियों ने भी रात करीब साढ़े आठ बजे तक काम किया। छोटा-मोटा काम बाकी है।
पंप चलाने से संबंधित सभी कार्य हो चुके हैं। शहर के मध्य में होने और पर्याप्त जगह होने के कारण यहां पंप की सबसे अच्छी बिक्री होने की संभावना है। जिसे लेकर जेल प्रशासन में भी उत्साह है।

इस पंप पर ओपन जेल के कैदी काम कर सकेंगे। काम के बदले उन्हें वेतन भी मिलेगा। इससे पहले, कैदी दिन में काम करने के लिए बाहर जाते थे और रात में जेल वापस आते थे। अब उन्हें पंप पर काम मिल सकेगा। हर 8 घंटे में कैदियों की शिफ्ट बदलेगी। एक तरह से कैदियों को काम करने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

जेल अधीक्षक ने बताया कि यह सरकार की व्यवस्था है। अच्छा राजस्व आएगा तो जेल सुधार में काम आएगा। सभी के प्रयास से पंप को जल्द से जल्द चालू करने का प्रयास किया गया है। पिछले कई महीनों से पंप को तैयार करने का काम जोरों पर चल रहा था। यह अब लगभग पूरा हो चुका है। संभवत: आज इस पंप का उद्घाटन किया जायेगा। इसी वजह से शुक्रवार रात 8 बजे के बाद तक तैयारियां चल रही हैं।