जयपुर। राजस्थान सहित कई राज्यों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। सितंबर के महीने में सावन जैसी झड़ी लगी हुई है। बीते दिन कई जगह धूप भी नहीं निकली है। लगातार बारिश से अकेले अलवर जिले में करीब 250 करोड़ की प्याज की फसल में जलेबी रोग लग गया। कई जगह तो किसानों ने खड़ी खेती पर ट्रैक्टर चला दिए। मतलब प्याज को नष्ट कर दिया। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के कारण देश में प्याज के मार्केट में इस बार बूम आने की संभावना थी। किसानों ने भी हजारों हेक्टेयर में प्याज बो दी। लेकिन बारिश से किसानों को बर्बाद कर दिया।

हर बीमा में 30 से 40 हजार का नुकसान:—
किसानों ने अब आगे की खेती की तैयारी शुरू कर दी है। प्याज की फसल में किसानों को एक बीघा में करीब 30 से 40 हजार रुपए का नुकसान है। अब जिन किसानों ने प्याज को बचा रखा है। उनको अच्छे भाव मिलने की बड़ी उम्मीद है, लेकिन के व्यापारी मान रहे हैं कि इस बार भाव सामान्य रह सकते हैं।

किसानों को मिले 600 करोड़
अलवर जिले में किसानों ने प्याज की खेती में 250 करोड़ रुपए लगा दिए हैं। इस एक ही जिले में करीब 40 हजार बीघा में प्याज बोया था। भाव अच्छे मिले तो किसानों की झोली में 600 करोड़ रुपए आ सकते थे। प्रदेश और देश भर में हजारों करोड़ रुपए का फायदा हो सकता था।

सरसों की फसल की तैयारी में जुटे किसान
1 बीघा खेत में प्याज लगाने और पैदा होने तक करीब 65 से 70 हजार रुपए का खर्च आता है। इससे 1 से डेढ़ लाख रुपए तक की आमदनी होती है। प्याज का भाव कम रहा तो किसान कर्ज में भी दब जाएंगे। भाव अच्छे रहे तो एक बीघा के खेत में सब खर्च काटकर 70 से 80 हजार रुपए आसानी से हो जाती है। ऐसे में फसल में जलेबी रोग लगने से किसानों को बड़ा नुकसान झेलने पड़ रहा है। अब काफी किसानों ने रोग लगने के कारण प्याज को हटा दिया है। किसानों ने सरसों की फसल की तैयारी कर ली है।