जोधपुर शहर के पास मंडोर 8 मील के रहने वाले एक पिता अपनी बेटी को सावन के पहले सोमवार पर मंदिर में दर्शन कराने ले जा रहा थे। मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और भाग गया।

हादसे में पिता-पुत्री दोनों घायल हो गए। जब स्थानीय लोग उन्हें इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। गिरधारीराम ने करवड़ थाने में मामला दर्ज करवाया कि उसका बड़ा भाई रामूराम जो मंडोर 8 मील बारली मडावता में रहता है। सोमवार को वह अपनी बेटी गायत्री के साथ मोटरसाइकिल से खारड़ा मेवासा मठ के दर्शन करने जा रहे थे।

तभी अज्ञात वाहन मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर भाग गया। टक्कर के बाद उसका भाई और भतीजी दोनों सड़क पर गिर गये। स्थानीय लोगों ने निजी एंबुलेंस से उसे महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रामू राम को मृत घोषित कर दिया। जबकि उनकी बेटी गायत्री की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके साथ गई 13 वर्षीय बेटी गायत्री का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे से परिवार के अन्य सदस्य भी बुरी तरह टूट गए।