जयपुर/कैरावनी/झारखंड। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राजस्थान की पूर्व सीएम श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि मोदी जी के 9 सालों में हुए कामों को लोगों तक पहुँचायें और बताएँ कि मोदी है तो मुश्किल नहीं और कांग्रेस है तो मुमकिन नहीं। वे दुमका लोकसभा क्षेत्र के कैरावनी क़स्बे में भाजपा के महा जन सम्पर्क अभियान में बोल रही थी। इससे पूर्व वे देवघर में प्रेस वार्ता में भी बोलीं।

उन्होंने कहा कि 21 वीं सदी भारत की है। पहले अख़बारों में बम ब्लास्ट की हेडलाइन से मन आहत होता था। आज शांति और समृद्धि की खबरें मन खुश होता है। आज बड़े-बड़े देश मोदी जी की तरफ़ आशा भरी निगाहों से देख रहें है। मोदी जी की सोच है कि रोज़ग़ार माँगने वाले नहीं,रोज़ग़ार देने वाले बनों। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में मोदी जी का लगातार 22 वर्ष का कार्यकाल इतिहास में गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इन 9 वर्षों में मोदी जी की छवि ग्‍लोबल लीडर के रूप में मजबूत हुई। अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू हुआ।

कोरोना के खतरे को भांपते हुए देशव्‍यापी लॉकडाउन लगाया। देश में ही नहीं भारत निर्मित वेक्सिन दुनिया में पहुँचाई। मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को जोड़ा। मोदी जी देश में गेमचेंजर बने। इसलिए अब 2024 में उनको हैट्रिक लगाने से कोई नहीं रोक सकता।

झारखंड में 3 लाख से अधिक सरकारी पद खाली हैं,लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं। हाँ मुख्यमंत्री जी को ज़रूर रोजगार मिल गया है। उनके पास खदाने है। दलालों ने भ्रष्ट अफसरों-कर्मचारियों से सांठगांठ कर सेना की जमीन तक बेच डाली।
चोरी,डकैती, हत्या,अपराध आम बात हो गई है। महिलायें ही नहीं,छोटी बच्चियां भी इस सरकार में सुरक्षित नहीं है। राज्य में नक्सली लगातार संगठित हो रहे हैं। कोयला,बालू,लौह अयस्क,पत्थर समेत खनिज सरकार के लोग लूटने में लगें हैं।झारखंड की यह सरकार जन हितेषी नहीं-स्वयं हितेषी है।