बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किय गया। जिसमें आर्थिक चिंतक डॉ. पी.एस. वोहरा और राजनीति व सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने युवाओं को देश की प्रगति के लिए सही दिशा में कार्य करने की सलाह देते हुए कहा कि भारत में सर्वाधिक शक्ति युवाओं में है, इस शक्ति को सही दिशा में लगाने की आवश्यकता है।

शिक्षाविद् डॉ वोहरा ने युवाओं से भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए खुद को कुशल बनाने का आव्हान किया। डॉ शेखावत ने कहा कि युवाओं का कर्त्तव्य है कि वे गांधीवादी विचारधारा को अपनाते हुए अमृत काल के दौरान देश को कामयाबी के शिखर तक ले जावें। डॉ. राकेश हर्ष ने युवाओं से आशा की कि वे भारत को एक स्वर्णिम भविष्य की ओर लेकर जायेंगे।

राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी उमेश शर्मा ने बताया कि युवा संवाद के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता डॉ. पी.एस.वोहरा तथा डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने अपने विचार रखे, वही विशिष्ट अतिथि डॉ. राकेश हर्ष थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलसचिव अरूण प्रकाश शर्मा ने की।

कार्यक्रम में उप कुलसचिव डॉ. बिट्ठल बिस्सा, प्रो. अनिल कुमार छंगाणी, प्रो. राजाराम चोयल ने भी संबांधित किया। कार्यक्रम संचालन डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली ने किया। प्रथम सत्र में डॉ. प्रगति सोबती ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

युवा संवाद के दूसरे सत्र में युवाओं के अलग-अलग समूह बनाकर विभिन्न विषयों पर उनके विचार जाने। जिसमें जागरूक ग्रुप, आत्मनिर्भर भारत ग्रुप तथा संस्कृति ग्रुप ने अपने विचार रखे। इस सत्र में उप कुलसचिव डॉ बिस्सा युवाओं को मार्ग-दर्शन देते हुए कहा कि युवा को राष्ट्रीय सेवा योजना के साथ जुड़ कर अपना व समाज का विकास करना चाहिए। यूथ अवार्डी डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली ने भी युवाओं को संबोधित किया। एन.एस.एस. प्रभारी उमेश शर्मा ने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिये गये।