कोटा 1 अप्रेल 2023, कोटा कांग्रेस का संभागस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को उम्मेद स्टेडियम में सम्पन्न हुआ जिसमें कोटा,बूँदी,बारा,झालावाड़ के हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया सम्मेलन में राहुल गांधी तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ जैसे नारे कार्यकर्ता भाषण के बीच मे लगाते रहे सम्मेलन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने प्रमुख रूप से शिरकत की जिसमे हाड़ौती के मंत्री विधायक,नेताओ ने भाग लिया।

संभागस्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि मोदी सरकार राहुल गांधी की लोकप्रियता से डरी हुई है, इसलिए उनकी संसद सदस्यता को रद्द किया गया है। उन्होंने कहा कि हम विकास की दम पर दुबारा सत्ता में आएंगे आने वाली पीढ़ियों को हम सशक्त लोकतंत्र देकर जाएं यह हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। अमीर गरीब के भेद और सबको बांटने से प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सबको जोड़ कर रखना, देश को एक रखना हम सबके सामने बड़ी चुनौती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत का दुनिया में सम्मान इसलिए है कि वह गांधी का देश है सम्मान इसलिए है कि एक मजबूत लोकतंत्र वाला देश है यह सम्मान हमें और बढ़ाना चाहिए। ऐसे देश में लोगों को बांटने की नहीं बल्कि जोड़ने की और सब की बात होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं लाकर आमजन को हर क्षेत्र में राहत दी है। सरकार ने बिना किसी भेदभाव और वैमनस्य के पुरानी सरकार की योजनाओं को भी आगे बढ़ाया है, जबकि पिछले कार्य काल की हमारी सरकार की योजनाओं को बंद कर दिया गया।

राज्य सरकार ने कई नवाचार किए हैं। अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों से अब गांव-गांव में बच्चे अंग्रेजी बोलने लगे हैं जो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन कर एक सुयोग्य नागरिक बन सकेंगे। राज्य सरकार ने बिजली बिल में राहत देकर हर घर परिवार को राहत पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि 1 करोड़ 4 लाख लोगों का बिल इस बार शून्य आएगा।

उन्होंने कोटा के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि कोटा टूरिज्म के क्षेत्र में एक नई पहचान बनकर उभरा है। चंबल रिवर फ्रंट का नाम आज देश में चर्चित हो रहा है। यहां टूरिज्म को नई उड़ान मिलेगी राज्य सरकार ने टूरिज्म को इंडस्ट्री का दर्जा दिया है इससे रोजगार बढ़ेगा। लोकसभा स्पीकर दवाब में निर्णय ले रहे है मोदी सरकार पिछले 8 वर्षों से जुमले बाजी कर रही है 2 करोड़ नोकरिया हवा हवाई हो गयी एक भी जनहित का वाधा पूरा नही किया है देश मे मंहगाई आसमान छू रही है मोदी सरकार अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए गलत फैसले लेकर जनता को भृमित का रही है हम अपनी कार्यशैली के आधार वापस आएंगे।

कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने कहा कि भाजपा देश में धर्म की राजनीति करती है, लोगों को बांटती है, हम लोगों को जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीराम पर अधिकार उनका नहीं श्रीराम हमारा भी है। हम सबको साथ लेकर चलते हैं। उन्होंने पैतृक रूप से बूंदी से जुड़ाव होने की चर्चा करते हुए कहा कि हाड़ौती के लोगों में जज्बा है। हमें 2023 में सरकार लाने के लिए अभी से मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था। अब नौकरियों को अडाणी और अम्बानी ने खत्म कर दिया है। देश की सम्पत्तियां बेची जा रही है। चौकीदार ही चोर हो जाए तो देश का क्या हाल होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार राहुल की लोकप्रियता से डरी हुई है। इसलिए आनन-फानन में गलत निर्णय लेकर उनकी संसद सदस्यता को खत्म किया है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष पर भी दबाव में काम करने एवं जल्दबाजी में निर्णय लेकर भाजपा के लिए कार्य करने का आरोप लगाया।

स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि हमें विकास कार्यों की बदौलत जनता के बीच जाना है। राहुल की लोकप्रियता से डर कर भाजपा की आईटी सेल ने अफवाह उड़ाना शुरू किया उसे भारत जोड़ो यात्रा ने समाप्त कर दिया था। उन्होंने कहा कि हमने एयरपोर्ट के लिए 250 बीघा जमीन दे दी। लेकिन केन्द्र ने अभी कुछ नहीं किया बाते हवा में की जा रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा में मिली सफलता से मोदी सरकार घबराहट में है जल्दबाजी आनन फानन में गलत,बदले की भावना से फैसले लिए जा रहे है जिसकी विदेशों में भी नींदा हो रही है राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से मोदी सरकार बौखलाई हुई है उन्होंने कार्यकर्ताओ से ऐसी ताकतों के खिलाफ चुनावो डटकर मुकाबला करने का आव्हान किया।

खेल एवं जनसम्पर्क राज्य मंत्री अशोक चांदना ने हाड़ौती में अपनी बात रखते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने हमेशा देश के लिए त्याग और बलिदान का कार्य किया है। भाजपा भाई से भाई को लड़ाने का काम करती है। राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा के द्वारा देश को जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देश की एकता, अखण्डता और जनहित के लिए अभी से कमर कसकर चुनाव की तैयारियों में जुटने का आव्हान किया।

सम्मेलन समारोह का स्वागत भाषण,संभोदन एवं कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविंद त्यागी ने किया तथा खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पंकज मेहता ने धन्यवाद ज्ञापित किया सम्मेलन को प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री हरीमोहन शर्मा, बारां जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, एवं अन्य ने संबोधित किया। कांग्रेस जिला महासचिव डॉ विजय सोनी ने बताया कि मंच पर विधायक रामनारायण मीणा, विधायक पानाचंद मेघवाल,निर्मला सहरिया,पीसीसी सदस्य अमित धारीवाल,लाडपुरा प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू, पूर्व विधायक सीएल प्रेमी,पूर्व विधायक मानाक्षी चंद्रावत,मदनलाल वर्मा,कैलाश चंद मीणा,बूँदी जिला प्रमुख चंद्रावती कवर,पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा,राकेश बोयत,बारा से रामचरण मीणा, पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़, राजेन्द्र यादव,प्रतिष्ठा सिंह,प्रमोद शर्मा, झालावाड़ से सुरेश गुर्जर,पीसीसी सचिव राखी गौतम,कोटा दक्षिण महापौर राजीव अग्रवाल, कोटा उत्तर महापौर मंजू मेहरा आदि मौजूद थे।मंच एंट्री पर डयूटी पर कांग्रेस महासचिव डॉ विजय सोनी, सेवादल अध्यक्ष हंसराज गौस्वामी, अब्दुल हमीद गौड़ आदि थे।