अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना इलाके में एक दिव्यांग महिला से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी छात्र ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ 6 साल तक रेप किया। पीड़िता ने आरोपी और उसके परिवार पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय पीड़िता ने थाने में उपस्थित रहकर शिकायत दर्ज कराई कि वह दिव्यांग महिला है। 2015-16 में वह अपने इलाज और दस्तावेजों के लिए जनाना अस्पताल जाती थी, इसी दौरान उसकी मुलाकात अभिमन्यु नाम के शख्स से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में आरोपी ने उससे उसका मोबाइल नंबर ले लिया, जिसके बाद फोन पर बातचीत के बाद आरोपी ने पीड़िता के घर आना-जाना शुरू कर दिया।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी साल 2016 में शादी का झांसा देकर शास्त्री नगर इलाके में रहने लगा और उसकी मांग में सिन्दूर भरकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसे झांसा दिया कि वह उसके दोनों बच्चों का अपने बच्चों की तरह ख्याल रखूंगा। पीड़िता ने बताया कि 2017 में आरोपी ने उसका फर्जी आधार कार्ड बनवाकर उसके पूर्व पति के नाम पर अपना नाम लिखवा लिया। बाद में वह और उसके बच्चे उसके साथ रहने लगे। शादी का झांसा देकर आरोपी पीड़िता से 7 साल तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने बताया कि जब भी उसने उससे शादी करने के लिए कहा तो उसने उसे सिर्फ यही आश्वासन दिया कि वह जल्द ही उससे शादी कर लेगा।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उससे साल 2022 में भी शादी करने को कहा था। लेकिन बार-बार शादी के लिए कहने पर वह अपने माता-पिता और बहन-भाइयों से बात करता था और उसे आश्वासन देकर शांत कर देता था। दिसंबर 2023 में आरोपी उसे आश्वासन देकर और छोड़कर प्रयागराज चला गया और कहा कि वह शादी की तारीख तय करने के बाद अपने परिवार वालों से बात करेगा और उन्हें सूचित करेगा।

पीड़िता ने बताया कि बाद में उसने उसे फोन किया और शादी से इनकार कर दिया और साथ ही उसके परिवार वालों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।