राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड ने कहा कि राजस्थान में भाजपा की जन आक्रोश रैली फ्लॉप शो साबित हो रही है। भाजपा के मुख्य समारोह में अधिकांश कुर्सियां खाली पडी थी।

निगम अध्यक्ष राठौड ने आज आरटीडीसी होटल खादिम में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से औपचारिक बातचीत कर रहे थे, उन्होंने बताया कि जन आक्रोश रैली में भाजपा को आम जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है केवल भाजपा के कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि सरकार का विरोध कर भ्रामक प्रचार रहे हैं।

उन्होंने बताया कि महंगाई राहत शिविर मे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कि 10 जन कल्याणकारी योजनाओं से आमजन को जागरूक किया जा रहा है। शिविर  में गरीब वर्ग लाभान्वित हो रहा हैं, महंगाई राहत केम्प में जनसैलाब उमड़ रहा है उसके भारतीय जनता पार्टी  हैरान एवं परेशान हो रही है।

राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी में अंतर्कलह है और प्रदेश में भाजपा के दस दस नेता मुख्यमंत्री के दावेदार बने घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में आज भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ जबरदस्त जन आक्रोश है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले माह से 25 से 30 प्रतिशत की  कमी आई है और वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमत $75 प्रति बैरल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है! परंतु भाजपा की केंद्र सरकार एवं तेल  कंपनियों ने 15 माह से तेलों की कीमतें स्थिर कर रखी है। केंद्र सरकार को चाहिए कि तेल की कीमतों में 25 से 30 प्रतिशत की कमी कर आमजन को महंगाई से राहत पहुंचाएं।

निगम अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने पूरे देश की जनता के साथ विश्वासघात किया है। लोक लुभावने वादे कर सत्ता में काबिल हुई है और अब कमरतोड़ महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता त्रस्त है। निगम अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि भाजपा राजस्थान में जन आक्रोश रैली निकालकर मुद्दा विहीन राजनीति कर रही है और गहलोत सरकार के खिलाफ सरकार विरोधी लहर पैदा करने की कोशिश कर रही है उनके यह मन्सुबें कभी कामयाब नहीं होंगे। सरदार शहर उपचुनाव में आम मतदाता ने गहलोत सरकार के सुशासन पर मोहर लगाई है।

निगम अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि भाजपा जन आक्रोश रैली रथ निकालकर कांग्रेस को कोस रही है। अगर यही रथ कोविड-19 संक्रमण में जरूरतमंद मजदूरों को अपनी मंजिल तक पहुंचाने में लगाती तो बेहतर रहता। निगम अध्यक्ष राठौड़ ने तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जन आक्रोश रैली भाजपाइयों के लिए गले में घंटी बन गई है। जन आक्रोश रैली निकालते समय क्षेत्र में काम नहीं करने के कारण भाजपा के सांसदों विधायकों पार्षदों जनप्रतिनिधियों एवं भाजपाइयों को जनता के आक्रोश होगा सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि एक ओर भाजपा के जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में राजस्थान सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विकास के कार्यों के उद्घाटन एवं शिलान्यास कर झूठी वाहवाही लूट रहे हैं और दूसरी ओर गहलोत सरकार को कोस रहे हैं। जो कि शर्मनाक है। राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा आम जनता के सामने उजागर हो गया है और जनता इनके बहकावे में नहीं आएगी और आने वाले विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में मुंह तोड़ जवाब देगी।

इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी, पूर्व विधायक डॉ श्री गोपाल बाहेती, डॉ राजकुमार जयपाल, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल, अजय कृष्ण तेनगौर नोरत गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष वाहिद खान, पार्षद हेमंत जोधा, सर्वेश पारीक, कपिल सारस्वत, विश्राम चौधरी, एडवोकेट सम्राट सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।