प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की 101 वीं मन की बात, प्रसारण 11:00 बजे चिकसाना मंडल के बूथ क्रमांक 220 व 221 पर स्थान उदय विलास पैलेस भरतपुर मैं सुनी। आज प्रमुख तौर पर मन की बात मे उन्होंने युवाओं से जागरूक किया कि पहले हमारे देश और हमारी संस्कृति को पहचाने पूरे भारत में भ्रमण करें और हमारी धरोहर को संजोकर रखे गए म्यूजियम में अवश्य जाएं वहां जाकर हमारी कला, संस्कृति, विज्ञान अन्य को पहचाने और हर म्यूजियम में जाकर अपने फोटोस को म्यूजियम मेमोरीज लिखकर टैग करें।

अपने संबोधन में माननीय प्रधानमंत्री जी ने कुछ म्यूजियम का नाम लिया म्यूजियो कैमरा, म्यूजियम ऑफ पॉसिबिलिटीज, छत्रपति महाराज वास्तु संग्रहालय, इंडियन मेमोरी प्रोजेक्ट ऑनलाइन म्यूजियम, जलियांवाला बाग मेमोरियल, पीएम म्यूजियम, नेशनल वर मेमोरियल, पुलिस मेमोरियल, स्टैचू ऑफ यूनिटी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि देश में आदिवासियों को समर्पित 10 नए नियम बनाए जाएंगे। बिन पानी सब सून माननीय प्रधानमंत्री जी ने कहां की बिना जल कुछ भी संभव नहीं है इसी के चलते सरकार ने फैसला लिया है इस आजादी के अमृत महोत्सव में हर जिले में 75 अमृत सरोवर का निर्माण किया जा रहा है ,अब तक 50000 का निर्माण हो चुका है हम सभी को जल संरक्षण में योगदान देना चाहिए साथ ही उन्होंने जय जवान-जय किसान, जय विज्ञान-जय अनुसंधान का नारा फिर से बुलंद किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता उदय सिंह, लाल सिंह डीएफओ , बाबू सिंह रेंजर, मनोज भारद्वाज, जाट महासभा अध्यक्ष प्रेम सिंह कुंतल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहन रारह, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष दुर्गेश भूटोलिया, रिटायर्ड कमांडेंट ओमवीर सिंह, अमर सिंह, इंजीनियर नितिन कुमार, बीएस राणा बहनेरा, महिला मोर्चा मंत्री सविता फौजदार, सुमन रावत, अनुपम सिंह उदय विलास पैलेस, विनोद पुष्प वाटिका, तनुज, गोविंद सिंह के मंडल अध्यक्ष, सहित जिले व मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संवाददाता- आशीष वर्मा