news of rajasthan
प्रियंका गांधी

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार आई तो एक करोड़ पांच लाख परिवारों को पांच सौ रुपये में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा। परिवार की महिला मुखिया को हर साल 10,000 रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। ये बातें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने झुंझुनूं में जनसभा में कहीं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ”आज की सरकार केवल दो उद्योगपतियों को बढ़ावा दे रही है। देश की पूरी संपत्ति जैसे हवाई अड्डे, बंदरगाह और बड़े सार्वजनिक उपक्रम उन्हें सौंपे जा रहे हैं। यह कैसी सरकार है?” रोजगार के अवसर पैदा नहीं कर रहे। उनके पास कोई विज़न नहीं है, कोई रोडमैप नहीं है।”

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ”राजस्थान की धरती ने देश को बहुत कुछ दिया है। ये वीरों की धरती है। इस धरती ने अनगिनत शहीद दिए हैं और आजादी की लौ यहीं से जली थी, इसलिए यहां की माताओं को मेरा सलाम।”

प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि झुंझुनू भी भारत की गंगा-जमुनी संस्कृति का उदाहरण है। झुंझुनू का इतिहास वीरता का है, जिस पर पूरे देश को गर्व है। आज मोदी जी सेना में युवाओं के लिए अग्निवीर योजना लाए हैं लेकिन यह योजना देश के युवाओं के खिलाफ है। अग्निवीर जैसी योजनाओं के कारण आज देश का युवा सेना में शामिल नहीं होना चाहता। आज देश में बेरोजगारी सबसे ज्यादा है। आज मोदी जी देश में महिला आरक्षण का बिल लाते हैं लेकिन ये आरक्षण वो दस साल बाद लागू करेंगे। मोदी जी की सारी योजनाएँ खोखली हैं।