सांगानेर थाने में विधवा महिला ने अपने जेठ के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने शिकायत दी है कि वह अपने परिवार के साथ कई सालों से सांगानेर सदर इलाके में रहकर मजदूरी का काम किया करती थी। करीब साल भर पहले बीमारी के कारण उसके पति की मौत हो गई। इसके बाद वह अपने स्तर पर ही अपने परिवार का पालन पोषण कर रही थी। 6 माह पूर्व उसका जेठ उसके घर पर आया और उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म करने लगा। समाज के लिहाज से महिला कुछ समय तक तो शांत बैठी, लेकिन आरोपी जेठ निरंतर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा।

पीड़ित महिला ने जेठ से परेशान होकर परिवार में इस बात का जिक्र किया तो परिवार की अन्य महिलाओं ने उसके साथ मारपीट की। इस पर महिला ने सांगानेर सदर थाने में जेठ के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सांगानेर सदर थाना पुलिस ने जेठ के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करते हुए महिला का मेडिकल करा कर कोर्ट में महिला के बयान दर्ज कराएं। मामले की ग्रेवल्स को देखते हुए सब इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह को मामले की जांच दी गई है।

कल महिला के 164 के बयान कोर्ट में होंगे

सांगानेर सदर थाना पुलिस ने बताया कि महिला ने खुद के साथ कई बार जेठ द्वारा दुष्कर्म करने की शिकायत दी थी। इसके आधार पर जेठ के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला का कल कोर्ट में 164 के बयान दर्ज किए जाएंगे। पूछताछ के लिए आरोपी से कई बार संपर्क किया गया लेकिन आरोपी पुलिस की पहुंच में नहीं आया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।