जयपुर में परकोटे के भीड़भाड़ वाली जगह पर दो बाइकों में टक्कर के हो गयी। टक्कर के बाद विवाद पैदा हो गया और एक युवक की हत्या कर दी गयी। दरअसल टक्कर के दौरान झगड़ा कर रहे युवक को रोकने के लिए आये लोगों से भी वह युवक गाली-गलौच करने लग गया। जिसके बाद झगड़ा कर रहे युवक को लोगों ने सरिये डंडे से वार कर लहूलुहान कर दिया।

जिसकी ईलाज के दौरान सवाई मानसिंह अस्पताल में मौत हो गयी। शव को सुभाष चौक थाना पुलिस नें पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉचरी में रखवाया है। पुरे इलाके में इस घटना के बाद पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। थाना ईंचार्ज सुभाष चौक सुरेश सिंह खटीक ने बताया कि रामगंज के फूटा खुर्रा के रहने वाले इकबाल पुत्र अब्दुल मजीज का मर्डर हुआ है। इकबाल रात करीब 10.45 बजे जयसिंहपुरा खोर से घर जा रहा था। इसी दौरान गंगापोल में राहुलजी का बाजार में उसकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गयी। टक्कर के बाद दोनों युवकों में गाली-गलौच हो गयी।

इतने में पास खड़े बुजुर्ग ने दोनों को गाली-गलौच के लिए मना किया। इकबाल की वहां खड़े लोगों से भी कहासुनी हो गयी। और उन्होने इकबाल को डंडे-सरिये मारना शुरू कर दिया। उसके सिर पैर पर वार कर लहूलुहान कर दिया। इस दौरान दूसरा घायल युवक वहां से भाग गया। पुलिस झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुँची और गंभीर हालत में घायल इकबाल को एसएमएस के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान इकबाल की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मौचरी में रखवाया।

लोगों को जब इकबाल की मौत का पता चला तो उन्होने देर रात अस्पताल पहुंच कर हंगामा किया। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस देर रात ही कई जगहों पर दबिश दी। और कुछ संदिग्धो को पकड़ा। उनसे अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।