राजधानी जयपुर में सोशल मीडिया पर बन रहे फ्रेंड्स से धोखा व ठगी की वारदातें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। धोखे का एक मामला सामने आया है जिसमें एक इंस्टाग्राम फ्रेंड ने युवती को फोन कर होटल में मिलने बुलाया, लेकिन उसने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। विरोध करने पर उसने उससे शादी का वादा भी किया। वहीं वह शादी करने का झांसा देकर कई लगातार होटलों में दुष्कर्म रहा। दबाव बनाने पर गर्लफ्रेंड से कॉल करवाकर उसको जान से मारने की धमकी दिलाई। बजाज नगर थाने में पीड़िता ने आरोपी इंस्टाग्राम फ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच SI विश्वम्भर दयाल कर रहे है।

पुलिस ने बताया- मालवीय नगर निवासी 26 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। साल-2022 में इंस्टाग्राम के जरिए उसकी जान-पहचान धीरज कुमार सिंह से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों में फ्रेंडशिप हो गई। नवम्बर-2022 में आरोपी ने मिलने के बहाने से टोंक रोड स्थित होटल में बुलाया। होटल में जबरन उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। शादी करने का झांसा देकर कई होटलों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। देहशोषण के दौरान प्रेग्नेंट होने पर दौसा में परिचित डॉक्टर से ऑबोशन करवाया।

जनवरी-2023 में शादी का दबाव बनाने पर झूठी शादी करने के लिए मंदिर ले जाकर वापस लौट आया। जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी धीरज का दूसरी लड़की से अफेयर है। शादी की कहने पर आरोपी धीरज ने अपनी गर्लफ्रेंड से उसे कॉल कर धमकी दिलाई। 26 मई को उसकी गर्लफ्रेंड ने धमकाया कि वह धीरज के साथ पिछले 10 साल से रिलेशनशिप में है। उसके मामा सीबीआई में है। उसके खिलाफ कुछ किया तो जान से मरवा देंगे। धमकी मिलने के बाद धोखे का पता चलने पर पीड़िता ने आरोपी धीरज के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।