कामां, 23 मई 2023 ।भारतीय जनता पार्टी जिला भरतपुर की जिला कार्यसमिति की बैठक कामां के मनीराम मैरिज होम में जिला अध्यक्ष ऋषि बंसल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश, उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच, जिला प्रभारी बनवारी लाल सिंघल, सह प्रभारी गोवर्धन सिंह जादौन सहित सांसद श्रीमती रंजीता कोली, पूर्व मंत्री कृष्णेंद्र कौर दीपा, जवाहर सिंह बेढम, रामस्वरूप कोली, बहादुर सिंह कोली, पूर्व विधायक अनीता सिंह, जहूर खान, मदन मोहन सिंघल, शयसुल हसन, पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र जैन, गिरधारी तिवारी, सत्येंद्र गोयल, प्रदेश मंत्री महेंद्र जाटव, पूर्व जिला प्रमुख राजवीर सिंह, द्वारका प्रसाद गोयल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवानी दायमा सहित पार्टी के पदाधिकारी व जिला कार्यसमिति सदस्य मोर्चों के जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी प्रकोष्ठ एवं विभागों के संयोजक मौजूद रहे।

प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता 24 घंटे व 365 दिन अनवरत रूप से काम करने वाला और राष्ट्रवाद की सोच को प्रतिपादित करते हुए जनता की समस्याओं के समाधान के लिए काम करता है।

प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के सफल कार्यकाल में जनहित में किए गए कार्यों को लेकर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता साढे चार लाख घरों तक संपर्क कर महा संपर्क अभियान चलाएगा।
उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण के लिए समर्पित मोदी सरकार के कार्यों के प्रचार हेतु लोक सभा सम्मेलन, प्रबुद्ध जन सम्मेलन, लाभार्थी सम्मेलन, सोशल मीडिया प्रभावी उपयोग कार्यकर्ता सम्मेलन किए जाएंगे।

राजनैतिक प्रस्ताव पूर्व मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने रखा एवं सांसद रंजीता कोली, पूर्व सांसद बहादुर सिंह कोली, रामस्वरूप कोली, कृष्णेंद्र कौर दीपा, महेंद्र जाटव एवं अनिता सिंह ने समर्थन किया।

जिला अध्यक्ष ऋषि बंसल ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि आज जिला कार्यसमिति में राजस्थान की महाभर्स्ट सरकार को उखाड़ फेंकने, साढे चार लाख घरों तक पहुंचने तथा जनसमस्याओं के संघर्ष का संकल्प पारित किया है। हम सब एकजुट होकर संपूर्ण जिले में से कांग्रेस सरकार का सफाया करेंगे। संचालन जिला महामंत्री भगवानदास शर्मा एवं नरेश जाटव ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, जगदीश हजार, राजू कटारा, गिरधारी गुप्ता, राजेश गुर्जर, अभय वीर सिंह सोलंकी, प्रेम कपूर, जिला मंत्री मुकेश सिंगल, जुम्मे खान, कालीचरण, धनगर सुदामा यादव, राजेश गुर्जर, नरेश सेन, याकूब खान, मोहन राय, संस्कार गुर्जर, सौरव ताका, दुर्गेश बुटोलिया, तेजवीर मीणा, महेश मीणा, विपुल शर्मा, सतीश बंसल सहित प्रमुख लोग व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे व्यवस्था प्रबंधन अंशुल अध्यक्ष, प्रदीप गोयल, शाकिर अली, मनोज खंडेलवाल, अर्जुन गुर्जर, सतीश सैनी, गजराज आर्य ने देखी।

संवाददाता- आशीष वर्मा