ऐसेंट ग्रुप एजुकेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक उत्सव मे विद्यालय के मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ सुधा चौधरी लेखक एवं इतिहासकार थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता अरविंद पाल सिंह ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्था के डायरेक्टर तेजेंद्र पाल सिंह गुड्डू थे,

मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन डॉक्टर सुधा सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में तेजेंद्र पाल सिंह ने मेघावी छात्रों को उज्जवल भविष्य की कामना की। डॉ सुधा चौधरी ने बताया कि एक छात्रा के पढ़ने से 2 परिवारों का भविष्य सुधरता है।

छात्राएं आज देश के सम्मान में  देश की सेना हो, देश की राष्ट्रपति हो, देश की फाइनेंस मिनिस्टर हो या पूर्व रक्षा मंत्री जैसे स्थानों पर पहुंचकर नए आयाम स्थापित कर रही हैं। आज की छात्रा कल की भविष्य होंगी उन्होंने बताया की छात्राएं और महिलाएं आगामी भारत का भविष्य तय करेंगेष भारत को विश्व गुरु एवं विश्व शक्ति बनाने में भारत की महिलाओं का योगदान स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। आज एसेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राएं भी खेल एवं शिक्षा कि जगत में नए आयाम स्थापित करेंगी ऐसी मेरी कामना है।

भाजपा नेता अरविंद पाल सिंह ने इस  प्रतियोगिता में अधिक मेहनत कर उज्जवल भविष्य से देश निर्माण में महिलाओं व छात्राओं की  भागीदारी आवश्यक है। अंत में एसेंट की घोषणा की गई एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पारितोषिक वितरण किया गया

संवाददाता- आशिष वर्मा