भरतपुर 20 नवम्बर। भरतपुर विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस समर्थित राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार डॉ. सुभाष गर्ग के समर्थन में सोमवार को ग्रामीण हाट में आयोजित विशाल जन सभा में बोलतेे हुये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान सरकार ने अनेक लोक कल्याणकारी योजनाऐं संचालित करने के अलावा 7 गांरटियां दी हैं। इनके बावजूद भी सरकार बदलती है तो भाजपा इन सभी कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर देगी। जिसका सर्वाधिक नुकसान राज्य की जनता को होगा। ऐसी स्थिति में सरकार को पुनः सत्ता में लाना होगा।
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि आज देश के सामने गंभीर खतरे हैं। यहां तक केन्द्र सरकार ने लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया है। ईडी, इनकम टैक्स, ज्यूडिसियल, मीडिया पर भी दबाव बना रखा है। जो स्वतंत्र रूप से कार्य नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने किसानों के लिये ऐसा कानून बनाया है जिससे उनकी जमीन कुर्क नहीं हो लेकिन केन्द्र सरकार ने किसानों को नुकसान पहुंचाने के लिये समर्थन मूल्य पर सरकारों द्वारा दिये जा रहे बोनस पर भी रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा अपने हकों की लडाई के लिये किया गया किसान आन्दोलन हिन्दुस्तान के इतिहास में काले अक्षरों से लिखा हुआ है क्योंकि सरकार ने इसे कुचलने का भरकस प्रयास किया। अखिर सरकार को इन काले कानूनों को वापिस लेना पडा। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार ने 61 नये कृषि कॉलेज खोले हैं और किसानों की समृद्धि के लिये 2 हजार यूनिट बिजली निशुक्ल उपलब्ध कराने के साथ ही चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना के तहत् 25 लाख रुपये तक के निशुक्ल इलाज की व्यवस्था की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने मंहगाई से राहत दिलाने के लिये 10 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया है। वहीं 7 गांरटी प्रदान की है जिनमें महिलाओं को 10 हजार रुपये प्रतिवर्ष की सहायता, 15 लाख रुपये का बीमा, 2 रुपये किलो गोबर की खरीद, अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षा दिलाने, प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटोप देने जैसे प्रावधान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने जो कहा उसे करके दिखाया है। सरकार ने 3 लाख लोगों को नौकरी देने के अलावा ओपीएस कानून लागू कर सरकारी कर्मचारियों को पेंशन योजना पुनः शुरु की है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार पुनः सत्ता में आने के बाद खाद्य सुरक्षा के पात्र परिवारों को 400 रुपये में गैस सिलैण्डर दिया जायेगा। गहलोत ने ईआरसीपी योजना को केन्द्र सरकार द्वारा लागू नहीं करने के सम्बन्ध में कहा कि इस योजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं करने के कारण 13 जिलों के किसानों को नुकसान हुआ है लेकिन राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से ही इस योजना को शुरु करने का बीडा उठाया है।
इससे पहले भरतपुर विधान सभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा कि इस बार का चुनाव विकास के आधार पर लडा जा रहा है। यदि विकास हार गया तो लोगों का क्षेत्र में कराये जाने वाले विकास कार्यों से विश्वास हट जायेगा। उन्होंने पिछले 5 वर्षों के दौरान क्षेत्र में कराये गये विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि भरतपुर को एनसीआर व टीटीजेड से हटाने के लिये राज्य सरकार ने कई बार पत्र लिखे हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि केन्द्र धन्ना सेठों की पार्टी है जिसने सेठों के करीब 17 लाख करोड के ऋणों माफ कर दिया लेकिन सरकार को किसानों, व्यापारियों व युवाओं की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पुनः सत्ता में आने के बाद क्षेत्र में विकास के कार्यों को अधिक गति दी जायेगी और भरतपुर को स्मार्ट सिटी में शामिल कराया जायेगा।
जन सभा में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयन्त चौधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की प्रंशसा करते हुये कहा कि इन योजनाओं से ही कांग्रेस राजस्थान में पुनः सत्ता में आयेगी। उन्होंने कहा कि जो सरकारें लोकतांत्रिक परम्पराओं की अवेहलना करती है। वह पुनः सत्ता में नहीं आती। यही सब कुछ केन्द्र सरकार द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने राजस्थान सरकार द्वारा किसानों के हित में पारित किये गये कानून की प्रशंसा भी की।
उन्होंने भरतपुर विधानसभा क्षेत्र में डॉ. सुभाष गर्ग द्वारा कराये गये विकास कार्यों के सम्बन्ध में कहा कि क्षेत्र में जितने कार्य पिछले 5 वर्षों में हुये हैं उतने भाजपा के 15 वर्षों के शासन में नहीं हो पाये। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे भरतपुर के विकास के लिये राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी डॉ. सुभाष गर्ग को विजयी बनाने के लिये मतदान करें।
जन सभा में पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने केन्द्र सरकार पर झूठे वादों का आरोप लगाते हुये कहा कि न तो केन्द्र ने 2 करोड युवाओं को नौकरी दी और न ही प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख रुपये डाले किन्तु राजस्थान सरकार ने जो वादे किये उन सभी को पूरा किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के विकास के लिये पुनः कांग्रेस को सत्ता में लाना होगा और भरतपुर व डीग जिलों की सातों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाना होगा।
सभा में पूर्व सांसद पं. रामकिशन,  उ.प्र. के विधायक अनिल कुमार जाटव, विधायक प्रदीप चौधरी गुड्डू , आदित्येराज अन्नू, राजीव सिंह, बघेल समाज के प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र बघेल, श्यामसिंह गुर्जर, अशोक फौजदार, बृजेश चाहर, पार्षद राकेश पठानियां, एनएसयूआई के अध्यक्ष वीकेश फौजदार, यूथ कांग्रेस के पुष्पेन्द्र गुर्जर, आरएलडी के जिलाध्यक्ष संतोष फौजदार, पार्षद सलीम खांन, पूर्व प्रधान निहाल सिंह, पार्षद रामेश्वर सैनी, राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव त्रिलोक त्यागी ने अपने विचार व्यक्त किये। सभा में  नदबई के विधायक जोगेन्द्र अवाना, नगर निगम के मेयर अभिजीत कुमार, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा, सेवादल के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र चौधरी, शहर अध्यक्ष बृजेन्द्र शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
REPORTER- VERMA