जयपुर एयरपोर्ट पर आज डीआरआई अधिकारियों ने एक यात्री के पास से 1 करोड़ 40 लाख रुपये का सोना बरामद किया। यात्री अंडरवियर और लोअर की वेस्ट में सोना छिपाकर ला रहा था। शुरुआती पूछताछ में यात्री ने सोना होने की जानकारी डीआरआई को नहीं दी। बाद में तलाशी के दौरान टीम को सोना मिला। सोना पेस्ट के रूप में था। इसका वजन 2 किलो 700 ग्राम निकला।

इसके बाद सोने को परिष्कृत किया गया। इसमें 2 किलो 300 ग्राम शुद्ध सोना मिला। इसकी बाजार कीमत 1 करोड़ 40 लाख रुपये बताई जा रही है। सोना तस्कर चूरू का रहने वाला है। डीआरआई अधिकारियों ने बताया- गुरुवार सुबह टीम को शारजाह से जयपुर आने वाली फ्लाइट में सोना तस्करों के बारे में जानकारी मिली। टीम सक्रिय हो गई और यात्रियों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान टीम को एक युवक मिला। जब यात्री से जांच करने को कहा गया तो पहले तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद यात्री के सामान की जांच की गई।

यात्री की जांच की गई तो सामान में सोना नहीं मिला। यात्री के अंडरवियर की वेस्ट और लोअर की वेस्ट में सोना पेस्ट के रूप में छिपा हुआ मिला। सोना मिलने पर यात्री ने कहा कि उसे पहले इसकी जानकारी नहीं थी। बाद में उसने तस्करी की बात कबूल कर ली। इस पर चूरू निवासी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया।

आगे की पूछताछ के लिए युवक को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह गोल्ड पैसेंजर किसके निर्देश पर लाया। जयपुर उतरने के बाद उसे किसे डिलीवरी देनी थी? इस संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि वह मजदूरी करने दुबई गया था। 2 साल बाद लौट था। यात्री के परिवार को उसकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है। इस ऑपरेशन के दौरान डीआरआई को कई बड़े सबूत मिलने की बात सामने आई है। डीआरआई के रडार पर आए यात्री ने पूछताछ में कई नामों का खुलासा किया है। डीआरआई की पूछताछ के बाद कई लोग डीआरआई के रडार पर आ गए हैं।