जयपुर में नॉर्वे के पर्यटक ने होटल की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। पुलिस को सूचना मिली कि एक विदेशी पर्यटक पर फायरिंग हुई है। पूछताछ में पता चला कि वह कृष्ण जन्माष्टमी पर रात में हुई आतिशबाजी से डर गया था। नींद में उसे लगा कि फायरिंग हो रही है।

घायल होने के बाद नॉर्वे के पर्यटक फिन वैटले को होटल में ही इलाज दिया गया। इसके बाद उन्हें जयपुरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। एडिशनल डीसीपी ईस्ट सुमन चौधरी ने बताया कि फिन वैटले को कई जगह चोट लगी है।

पर्यटक फिन वैटले ने पुलिस पूछताछ में बताया- कमरे में सो रहा था। अचानक उसे लगा कि किसी ने उस पर गोली चला दी है। वह उन लोगों पर फायरिंग भी कर रहा है। कुछ ही देर में कुछ लोग फायरिंग करते हुए उनके कमरे में घुस आए। इस पर वह खिड़की से कूद गया। इसके बाद उसे पता चला कि वह गिर गया है।

जयपुरिया अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक विदेशी पर्यटक सो रहा था। नींद में चलने या अभिनय करने का रोग होगा। रात में अचानक पटाखे छूटने लगे। इससे वह डर गया। नीचे कूद गया। कूदने से उसके शरीर पर कई जगह चोट आई है।