राजस्थान विधानसभा चुनाव के एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी कर दिए है। एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त मिलते हुए दिख रही है। भाजपा दस एजेंसियों के एग्जिट पोल में सात में बढ़त बनाए हुए है, जबकि तीन में मुकाबला देखने को मिल रहा। पुराना रिवाज एग्जिट पोल के अनुसार जारी रहने वाला है। यानि की भाजपा की सरकार राजस्थान में बनती हुई दिख रही है। अब कौन हार रहा है, कौन जीत रहा है ये तो 03 दिसंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।

देखिए कुछ एग्जिट पोल

दैनिक भास्कर के सर्वे के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 85-95 सीटें मिल रही है, वहीं भाजपा को 98-105 सीटें और अन्य 10-15 सीटें मिलने का अनुमान है।

रिपब्लिक-मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 65-75 सीटें मिल रही है, वहीं भाजपा को 115-130 सीटें और अन्य 12-19 सीटें मिलने का अनुमान है।

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 94-104 सीटें मिल रही है, वहीं भाजपा को 80-90 सीटें और अन्य 14-18 सीटें मिलने का अनुमान है।

आज तक-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 86-106 सीटें मिल रही है, वहीं भाजपा को 80-100 सीटें और अन्य 9-18 सीटें मिलने का अनुमान है।

टीवी 9 पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 90-100 सीटें मिल रही है, वहीं भाजपा को 100-110 सीटें और अन्य 5-15 सीटें मिलने का अनुमान है।

राजस्थान में पी मार्क के एग्जिट पोल के अनुसार राजस्थान में भाजपा को 105-125 सीटें मिल रही है, वहीं कांग्रेस को 69-81 सीटें और अन्य 5-15 सीटें मिलने का अनुमान है।

न्यूज 24- टुडेज चाणक्या एग्जिट पोल के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 101 सीटें मिल रही है, वहीं भाजपा को 89 सीटें और अन्य 09 सीटें मिलने का अनुमान है।