news of rajasthan
Rajasthan: Winter breaks 3-year record in Jaipur, reaching -3.5 degrees in Fatehpur.

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल बर्फबारी का असर राजस्थान में भी देखने को मिला है। दो दिन पहले जहां मार्च अप्रेल के महीने जैसी गर्मी का अहसास होने लगा था लेकिन उत्तरी हवा ने एक बार फिर मौसम में ठंडक ला दी है। वहीं फरवरी महीने में तापमान जमाव बिंदु के करीब पहुंच चुका है। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री दर्ज किया गया है। फरवरी में भी बर्तनों में बर्फ जम गई। मौसम विशेषज्ञों की माने तो जिले में 15 फरवरी तक तेज सर्दी का असर रहेगा। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू होगा।

सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर सोमवार को न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि इससे पहले रविवार को यहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री और शनिवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के करीब दर्ज किया गया था। केंद्र की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक शीतलहर के चलते तापमान में गिरावट आई है। और तापमान जमाव बिंदू तक पहुंच गया है। वहीं जयपुर मौसम केंद्र की रिपोर्ट की मानें तो 15 फरवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से तापमान में बढ़ोतरी होगी।