कोटा। मंडल रेल प्रबंधक मनीष तिवारी द्वारा कोटा स्टेशन पर दुर्घटना राहत गाड़ी / मेडिकल राहत वाहन / रनिंग रूम एवं लोको पायलट एवं गार्ड लॉबी का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक ( टी एंड आई) आर आर के सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी विनोद कुमार मीना, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता/टी आर ओ, मंडल अभियंता (केन्द्रीय), मंडल अभियंता ( पूर्व), वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (समन्वय), मंडल यांत्रिक अभियंता (फ्रेट), वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलीकॉम अभियंता (समन्वय), वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता(सामान्य) एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण में दुर्घटना राहत गाड़ी / मेडिकल राहत वाहन के उपकरणों की कार्य प्रणाली, कार्यशीलता की जांच की गई।

रेल संरक्षा में सुधार एक सतत प्रक्रिया है और इसमें सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए जाते हैं। संसाधनों के रख-रखाव एक संरक्षा प्रक्रिया और प्रणालीगत दोषों में कमज़ोर क्षेत्रों की पहचान करने और दुर्घटनाओं को रोकने के तरीके और साधन प्रदान करने की दृष्टि से बुनियादी जांचों का नियमित अंतराल पर यह संयुक्त निरीक्षण किया जाता है।