भरतपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वायनाड लोकसभा से सांसद राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के बाद सोमवार को लोकसभा में उनकी सदस्यता बहाल हो गई। जिसके चलते जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, ढोल नगाड़े बजाए और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए खुशी का इजहार किया।कांग्रेस प्रवक्ता अशोक ताम्बी ने बताया कि सोमवार को शहर के बिजलीघर चौराहे पर जिला एवं शहर व सेवर ब्लॉक के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इकट्ठे होकर एक दूसरे को बधाई दी।आतिशबाजी की।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से यह स्पष्ट हो गया कि केंद्र की भाजपा सरकार चाहे कितना भी दमन कर ले लेकिन देश के युवा की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।राहुल गांधी ने देश के युवा की आवाज को बुलंद किया है।लोकसभा में उनकी वापसी मजबूत विपक्ष के माध्यम से आम जनता की पीड़ा को उठाने में मील का पत्थर साबित होगी। माननीय राहुल गांधी के मुख्य धारा में लौटने से कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी और युवाओं में जोश का संचार होगा।

जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा, शहर ब्लॉक अध्यक्ष दयाचंद पचौरी,सेवर ब्लॉक अध्यक्ष दीनदयाल जाटव, कांग्रेस प्रवक्ता अशोक ताम्बी,श्री भगवान कटारा, रमेश पाठक,योगेश सिंघल, श्याम सिंह गुर्जर, दामोदर डागुर,मनोज शर्मा, महिला नेता बबिता शर्मा, जगदीश बंजी, गंगाराम पाराशर, रोहित चौधरी, इंदुशेखर शर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र बन्नो, एन एस यू आई जिलाध्यक्ष बीकेश फ़ौजदार, रामेश्वर सैनी, प्रेमसिंह प्रजापति, अवधेश शर्मा, नरेश लवानियां, हरिमोहन शर्मा,ओमप्रकाश चौधरी, सुरेश पदयात्री, चंद्रकांत शर्मा, नदीम मलिक, शहीद खान, सुखदेव चौधरी, वीरेंद्र नागर सहित कांग्रेस पार्टी के काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवाददाता- आशीष वर्मा