विवाद में किसान को लाठी-डंडों और गंडासे से मारकर घायल कर दिया गया। अक्टूबर में मंगलवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना 1 अक्टूबर को कोटा के देवलीमांझी थाना क्षेत्र के बंबोरी गांव की है, जब राम विलास (43) अपने खेत से सोयाबीन भरकर लौटे थे।

डीएसपी राजूलाल मीना ने बताया कि हाथ और सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण किसान की आज एमबीएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में शव को जिले की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। एडिशनल एसपी ग्रामीण अरुण माच्या भी मोर्चरी पहुंचे।

रिश्तेदार भीमराज मीना ने बताया कि गांव में रामविलास (43) के पास 3 बीघा जमीन है। खेत से सोयाबीन बोया गया था। 1 अक्टूबर की शाम को ट्रैक्टर ट्रॉली में सोयाबीन लाया गया था। ट्रैक्टर को घर से 500 मीटर दूर बाड़े के बाहर खड़ा कर दिया और ट्रैक्टर में डीजल भरने लगा। रात करीब साढ़े नौ बजे गांव में रहने वाला रघुराज शराब के नशे में अपने दोस्त के साथ बाहर जा रहा था। रघुराज ने ट्रैक्टर को हटाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

रघुराज ने उसकी पिटाई कर दी। कुछ देर बाद राम विलास बाड़े से घर जा रहा था। उसी समय रास्ते में रघुराज ने राम विलास पर तलवार से हमला कर दिया। मारपीट में राम विलास के सिर में गंभीर चोट लगी और उनका एक हाथ भी टूट गया। हंगामा होने पर रघुराज और उसके साथी भाग गये। इलाज के लिए राम विलास को एमबीएस लाया गया। देर रात उनकी मौत हो गई।

डीएसपी राजूलाल मीना ने बताया कि जांच में गवाही देने को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश थी। एक अक्टूबर को राम विलास पर रघुराज, धर्मराज, भीम सिंह व अन्य ने हमला कर दिया था। इलाज के दौरान घायल राम विलास की मौत हो गई। कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।