बीकानेर। धरणीधर तालाब पर दो दिवसीय गणगौर महोत्सव के खेलण दो गणगौर का समापन हो गया। दो दिवसीय कार्यक्रम में दातनिया कॉम्पिटिशन और गणगौर साज-सज्जा के साथ बच्चियों और महिलाओं ने घूमर और नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के आयोजक गोपाल बिस्सा ने बताया कि खेलण दो गणगौर के दूसरे दिन महिलाओं और बालिकाओं की जबरदस्त भीड़ धरणीधर पर रही और पूरा धरणीधर तालाब गवरजा के रंग में डूबा नजर आया। गणगौर वॉक को लेकर महिलाओं में काफी क्रेज नजर आया और करीब 100 से अधिक महिलाओं और लड़कियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।

गणगौर वॉक प्रतियोगिता के निर्णायक के तौर पर डॉ राजभारती शर्मा और ब्यूटिशियन आरती आचार्य मौजूद रही। गणगौर वॉक से पहले मुस्कान रंगा, लावण्या श्रीमाली ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी। वही इस दौरान शहर में गवर के गीतों को गाने के लिये प्रसिद्ध मंडलियां जिनमे उस्ताद पूनजी देराश्री, भैरुरत्न ओझा (बाबू सुरदासानी) और जुगल किशोर उर्फ पुजारी बाबा की मंडली ने गवर के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति दी।

दो दिवसीय कार्यक्रम में दातनिया कॉम्पिटिशन में प्रथम किराड़ू गर्ल्स ग्रुप, द्वितीय पूर्णिमा और तृतीय स्थान गायत्री छंगाणी ने हासिल किया। वही गणगौर साज सज्जा के लिए प्रथम पुरस्कार ममता किराड़ू, द्वितीय पुरुस्कार आशा किराड़ू, प्रभा सुथार और तृतीय स्थान के लिए सरोज देवी और साक्षी मारू को पुरुस्कार दिया गया।

गणगौर वॉक का संचालन गोपाल बिस्सा और मिस मूमल गरिमा विजय ने किया। खेलण दो गणगौर 2023 गणगौर वॉक प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पारुल ने जीता।  द्वितीय स्थान पर तुलना सांखला रही और तीसरा स्थान रामा देवी ने प्राप्त किया। सभी प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बच्चियों की होंसला अफजाई के लिए सात पुरुस्कार सांत्वना के दिये गए।