कोटा, 6 जून। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कार्यवाही की मांग को लेकर दिल्ली में धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलसत्याग्रह किया।
शहर कांग्रेस महामंत्री एवं सहवरित पार्षद संजय यादव की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता भीतरिया कुंड पहुंचे। जहां उन्हांेने चम्बल नदी में अर्द्धनग्न होकर जल सत्याग्रह किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पहलवानों के समर्थन में और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारे लिखित तख्तियां हाथों में लिए जमकर नारेबाजी की।

ठस मौके पर शहर कांग्रेस महामंत्री संजय यादव ने कहा कि इस घटना से केन्द्र की मोदी सरकार का दोहरा चरित्र सामने आ गया है। जनता भी देख रही है कि किस तरह से राजनीतिक द्वेषतापूर्ण तरीके से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी गई। जबकि भाजपा के सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ देश के विख्यात पहलवानों द्वारा पोस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज करवा दिया है। इसके बावजूद ना तो बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी हो रही है और ना ही कोई कार्यवाही की जा रही है।

संजय यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार से सांसद बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार कर संसद की सदस्यता रद्द कर देश की बेटियों को इंसाफ दिलाने की मांग की है।

जल सत्याग्रह करने वालों में मुख्य रूप से चेतन सोलंकी, वीरेन्द्र यादव, रणजीत पाठक, चेतन महावर, केशव जैन, चेतन यादव, वेदप्रकाश गुर्जर, प्रताप सिंह, सुदामा सिंह मौजूद रहे।