आगरा गेट व्यापारियों की ओर से प्रदर्शन किया गया। बाजार में क्षतिग्रस्त सड़क को लेकर व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। व्यापारियों ने पार्षद और प्रशासन पर भी कई आरोप लगाए हैं। त्योहार को देखते हुए व्यापारियों ने जल्द सड़क बनवाने की मांग की है।

बुधवार को आगरा गेट व्यापार संघ के अध्यक्ष सुरेश तम्बोली के नेतृत्व में व्यापारी आगरा गेट बालाजी मंदिर के पास एकत्र हुए और स्थानीय पार्षद सहित नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रधान सुरेश तम्बोली ने बताया कि उनके बाजार में सड़क काफी समय से क्षतिग्रस्त है। आए दिन बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं हादसे का शिकार हो रहे हैं। लेकिन पार्षद और नगर निगम इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

चेयरमैन ने कहा कि सड़कों की मंजूरी लगे दो माह हो गए, लेकिन निगम प्रशासन सिर्फ आचार संहिता का हवाला दे रहा है। इस समय दिवाली का त्यौहार है। जिसके चलते बाजार में भीड़ उमड़ रही है। टूटी सड़कों के कारण आम लोगों को परेशानी हो रही है।

व्यवसायी राजेंद्र कुमार जैन ने कहा कि टूटी सड़क के कारण बाजार में जाम की स्थिति रहती है। फिलहाल कुछ दिनों से पुलिस कर्मियों के खड़े रहने से जाम नहीं लग रहा है। लेकिन टूटी सड़क को लेकर पार्षद को शिकायत दी गई। लेकिन पार्षद भी आश्वासन देने के अलावा कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।