प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को अजमेर की यात्रा पर आएंगे ।मुख्यमंत्री गहलोत की प्रस्तावित अजमेर यात्रा के दौरान महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन शहरों की ओर  शिविर का अवलोकन करेंगे और लाभान्वित गारंटी कार्ड बाटेंगे । राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अजमेर यात्रा की प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर ली गई है, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को अपराह्न 2:00 बजे विजय लक्ष्मी पार्क में लाभान्वित को गारंटी कार्ड बाटेंगे एवं कांग्रेसियों से संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की यात्रा पर आयोजित सभा को सफल बनाने के लिए आज आरटीडीसी की होटल खादिम में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बांटी गई, निगम अध्यक्ष राठौड़ ने कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सभा स्थल का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डाँ श्रीगोपाल बाहेती, डाँ राजकुमार जयपाल, पूर्व मेयर कमल बाकोलिया, हेमंत भाटी, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, महासचिव शिव कुमार बंसल, नोरत गुर्जर, विजय नागौरा, श्याम प्रजापति, जूलियस क्लेमेट, अजय कृष्ण तेनगौर, देशराज मेहरा, जय शंकर चौधरी, मोहम्मद अयूब, ब्लॉक अध्यक्ष वाहिद मोहम्मद, निर्मल बेरवाल, पवन औड, मंडल अध्यक्ष गिरधारीलाल चम्बोली, मनीष सेन, राजू सबलानिया, इनायत अली, सुरेश मण्डरावलिया, उमेश बुंदेल, अमित, गणेश चौहान, पंकज छोटवानी, तौसिफ खान, भंवर सिंह राठौड़, कमल बेरवा, लक्ष्मी बुंदेल, आरिफ खान, विपिन बेसिल, सेम डेविसन, किरपाल सिह राठौड, चंद्रशेखर बालोटिया, सुनील कैन, विश्राम चौधरी, एडवोकेट सम्राट ऊटडा, रणजीत सिंह रावत, अशरफ बुलंद, दिनेश शर्मा, दिलीप समतानी, समसुद्दीन, हेमंत शर्मा, बीना टाक, निमेष चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।