भरतपुर। शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भरतपुर के शहर कार्यालय खटाना भवन, बुद्ध की हाट पर कांग्रेस नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कैबिनेट मंत्री म.विश्वेन्द्र सिंह का जन्मदिन मनाया और उनकी दीर्घायु की कामना के साथ जयकारे लगाते हुए बधाई दी।

कांग्रेस प्रवक्ता अशोक ताम्बी के अनुसार इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ दयाचंद पचौरी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह कांग्रेस पार्टी में भरतपुर संभाग के सबसे दिग्गज नेता हैं और उनकी मौजूदगी से पार्टी को लाभ मिलता है तथा कार्यकर्ता जोश से लबरेज रहते हैं।

आज भरतपुर शहर ब्लॉक कांग्रेस की ओर से सादगी पूर्ण तरीके से महाराजा विश्वेन्द्र सिंह का 61 वां का जन्मदिन मनाया गया।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दयाचंद पचौरी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमसिंह प्रजापति,उपाध्यक्ष अवधेश शर्मा,संगठन मंत्री लोकपाल सिंह,प्रवक्ता अशोक ताम्बी,प्रवक्ता दिगंबर खटाना,महासचिव चंद्रकांत शर्मा, महासचिव नदीम मलिक, महासचिव सतपाल सिंह,सचिव प्रकाश मैथिल, जन अभियोग निराकरण समिति के सदस्य सुरेश पदयात्री,कार्यकारिणी सदस्य मुश्ताक़ अहमद,योगेश खटाना, सहित कांग्रेस के विभिन्न कार्यकर्ता मौजूद थे।

Reporter- ashish verma