जयपुर। सरकारी नौकरी तैयारी कर रहे है युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अगर आप राजस्थान की सरकारी स्कूल में चपरासी की नौकरी की तलाश कर रहे है तो आपके लिए यह अच्छी खबर है। राजस्थान सरकार ने सरकारी स्कूलों में चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। यह भर्ती 18000 से अधिक पदों पर होगी। जल्द ही चपरासी से संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में सरकार द्वारा जल्द ही राजस्थान स्कूल चपरासी भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन
राजस्थान स्कूल चपरासी भर्ती 2023 के द्वारा खाली पड़े पदों को जल्द ही भरने का जारी है। राजस्थानी स्कूल चपरासी भर्ती के नियमों में बदलाव किया जाएगा। इसके बाद राजस्थान स्कूल चपरासी भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होगा।

पद बढ़ने से कार्य में आएगी तेजी
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद बढ़ने से कार्य में तेजी आएगी। इसके साथ ही राजस्थान के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। माना जा रहा है कि राजस्थान स्कूल चपरासी भर्ती 2023 के नियमों में जल्द बदलाव करके भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 25859 पद मंजूर
राजस्थान स्कूल चपरासी भर्ती के लिए नियमों में संशोधन की प्रक्रिया चल रही है। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 25859 पद मंजूर हैं, इनमें से 18381 पद खाली चल रहे हैं। इन पदों को भरने के लिए वित्त विभाग की मंजूरी नहीं मिली है। 1999 के नियम के अनुसार चपरासी के लिए शैक्षणिक योग्यता पांचवी पास रखी गई है। अब इन नियमों में बदलाव की आवश्यकता है।

नियमों किए जाएंगे बदलाव
राजस्थान में पांचवी पास युवा बहुत है। ऐसे में केवल साक्षात्कार से भर्ती करवाने पर कई सवाल खड़े होंगे। इसलिए नियमों में बदलाव जरूरी है। राजस्थान स्कूल चपरासी भर्ती के नियमों में बदलाव होने के बाद भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा।

पांचवी पास कर सकेंगे आवेदन
राजस्थान में 1999 से स्कूल चपरासी भर्ती की योग्यता पांचवी पास रखी गई है। लेकिन वर्तमान समय में पांचवी पास शैक्षणिक योग्यता को लेकर भर्ती करवाना संभव नहीं है। इसलिए राजस्थान स्कूल चपरासी भर्ती के नियमों में बदलाव किया जाएगा। वित्त विभाग ने मौजूदा नियमों में संशोधन करने को कहा है. इसके लिए प्रस्ताव भेजा हुआ है। भर्ती से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए आप वेबसाइट चेक करते रहें, देखते रहें।