कोटा, 22 अप्रेल।  ब्राह्मण समाज के आराध्य श्रीहरि विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का प्राकट्य महोत्सव संभाग में श्रद्घा के साथ धूमधाम से मनाया गया, घर-घर में ब्राह्मण बंधुओं ने पूजा अर्चना की।

शोभायात्रा के संयोजक बाबा शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि आज प्रात: 8.30 बजे ब्राह्मण समाज अपने आराध्य भगवान परशुराम के जन्मोत्सव मनाने के लिए परशुराम वाटिका पहुंचे जहां भगवान परशुराम की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन किया वही विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चरण के साथ दुग्ध, जलाभिषेक व रूद्राभिषेक किया तत्पश्चात कतारबद्घ शंख ध्वनि के साथ महाआरती की। उसके बाद तुलसी माता मंदिर पर भी भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर दुग्ध अभिषेक किया गया

वही सांय काल परशुराम सर्किल तलवंडी पर संध्या आरती की जहां हजारों विप्रबंधुओं ने विष्णु के छठे अवतार, परशुराम की जय जयकार…, जमदग्नि के राजकुमार परशुराम की जय जयकार.., सती सिरोमणि नारी महान, रेणुका मां की जय जयकार…, सरिखे नारे लगाये और स्वस्ति मंत्रोच्चारण के साथ पुष्पाजंलि अर्पित की।

इस अवसर पर बाबा शैलेंद्र भार्गव,कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, रविंद्र त्यागी, विशाल शर्मा, कुंज बिहारी गौतम, ब्रजराज गौतम, राजेंद्र गौतम, भुवनेश्वर शर्मा, ईश्वर शर्मा, अनिल तिवारी, जगमोहन गौतम, संजय गौतम, रामस्वरूप मंडाप, विकास शर्मा, हीरेंद्र शर्मा,प्रवीण पंचोली, धर्मेंद्र दीक्षित,अनूप ठाकुर,पदम गौतम, विद्याशंकर गौतम, शीला तिवारी, हर्षित गौतम, आशीष शर्मा, नवीन शर्मा, रासबिहारी पारीक, महेश शर्मा एडवोकेट, बृजेश शर्मा ,दिनेश दुबे, रोहित गौतम,रमेश चन्द गौतम एवं ब्राह्मण समाज के गणमान्य बंधु जन उपस्थित रहे।