भरतपुर 6 सितंबर 2023 भाजपा की परिवर्तन या संकल्प यात्रा बुधवार को भरतपुर आई घाटोली पर जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल के यात्रा का स्वागत किया यात्रा खान सूरजपुर खानवा रूपवास उच्चैन सेवर होते हुए भरतपुर पहुंची

बाजार में यात्रा का कई जगह स्वागत हुआ सभा स्थल बिजली घर पर यात्रा 5 घंटे देरी से पहुंची सभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद सुमेधानंद सरस्वती एवं राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर आदि ने कहा कि राजस्थान में महिलाओं के अत्याचार इतने बढ़त गए हैं कि आज महिला सुरक्षित नहीं है प्रत्येक दिन महिलाओं पर अत्याचार के करीब 50 मुकदमे दर्ज हो रहे हैं जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है आए दिन गोलीबारी हो रही है

व्यापारी तथा आमजन सुरक्षित नहीं है कांग्रेस सरकार द्वारा बिजली दरों में रियायत के बदले फ्यूल सरचार्ज बढ़कर जनता से अवैध वसूली की जा रही है भ्रष्टाचार इस कदर है कि प्रत्येक कार्य के लिए जनता को लोकल टैक्स देना पड़ता है प्रदेश की जनता परिवर्तन का मन बन चुकी है जनता कुशासन का अंत करना चाहती है

इस मौके पर पूर्व मंत्री अरुण सिंह चतुर्वेदी जिला अध्यक्ष ऋषि बंसल सांसद रंजीता कोहली प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा जिला प्रमुख जगत सिंह प्रदेश मंत्री भानु प्रताप सिंह आदि ने संबोधित किया इस दौरान जितेंद्र गोठवाल जवाहर सिंह बेडम गिरधारी तिवारी सत्येंद्र गोयल अरविंद पाल सिंह मनोज भारद्वाज मोहन रारह डॉ सुधा चौधरी श्याम सिंह गॉड अशोक सिंगल उदय सिंह धर्मेंद्र जाटव अनिल लोहिया नरेंद्र सिंघल राकेश सर्राफ गोविंद सिंह टीकम सिंह नवीन दुबे ए रोहित राजपूत सौरभ ताखा शैलेश कौशिक रूपेंद्र जगिना नरेंद्र सेन धीरेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद थे

संवाददाता- आशीष वर्मा