25 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय जयपुर मे भाजपा महिला प्रवास कार्यकर्ता बैठक मे हिस्सा लिया। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष सी0पी0 जोशी जी , संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा जी, अल्का मूदडा जी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा , हजारो की संख्या मे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इस मौके पर पार्टी के बूथ स्तर पर मजबूती पर चर्चा हुई। इस मौके पर भरतपुर से सुमन कोली पूर्व महापौर नगर निगम भरतपुर, राधा भारद्वाज, शिवानी दायमा, कोमल शर्मा, सविता फौजदार कोमल महावर नावली सरपंच आदि उपस्थित हुई।

संवाददाता – आशीष वर्मा