भरतपुर,भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व भरतपुर संभाग के प्रभारी मुकेश दाधीच ने मंगलवार को नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यलय भवन तथा 29 जून को भरतपुर व नदबई में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और 29 जून को भाजपा कार्यालय भवन लोकार्पण एवं उक्त दिन की व्यवस्थाओं पर भाजपा कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चाएं की। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व भरतपुर संभाग के प्रभारी मुकेश दाधीच ने बताया कि 29 जून को भरतपुर स्थित स्वर्ण जयन्ती नगर में नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय भवन का लोकार्पण भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा के मुख्य आतिथ्य में होगा।

भवन लोकार्पण के दिन हवन,ध्वजारोण आदि कार्यक्रम होंगे। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 साल का कार्यकाल पूरा होने तथा लोकसभा-2024 चुनाव का श्रीगणेश करने को कस्वा नदबई में सभा को सम्बोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि भाजपा जिला कार्यलय भवन का लोकार्पण और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा के कार्यक्रम की रूपरेखा व तैयारियां पूरी हो चुकी है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेष महामंत्री भजनलाल शर्मा,भवन निर्माण विभाग के प्रदेश संयोजक दिनेश पौददार,प्रदेश मंत्री महेन्द्रसिंह जाटव,जिलाध्यक्ष ऋृषि बंसल,पूर्व जिलाध्यक्ष भानूप्रतापसिंह राजावत,पूर्व जिलाध्यक्ष सतेन्द्र गोयल,जिला प्रभारी गोर्वधन जादौन,भवन निर्माण कमेटी के संयोजक गिरधारीलाल गुप्ता,सह सयोजक यश अग्रवाल,अरविन्द्रपाल,अनिल लोहिया,पार्षद रूपेन्द्रसिंह,भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव ताखा,सतेन्द्र पथैना,विष्णु लोहिया आदि मौजूद रहे।

संवाददाता- आशीष वर्मा