भरतपुर 22 जून 2023। भारतीय  जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा दिनांक 29 जून 2023 को भारतीय जनता पार्टी जिला भरतपुर के जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। जिसकी तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ऋषि बंसल ने पदाधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा नेता दीपराज सिंह, जिला उपाध्यक्ष गिरधारी गुप्ता, अभय वीर सिंह सोलंकी, जिला महामंत्री भगवान दास शर्मा, बृजेश अग्रवाल ,जिला मंत्री कालीचरण धनगर, जिला प्रवक्ता नरेश सेन, जिला कोषाध्यक्ष हेमंत अग्रवाल, कार्यालय निर्माण समिति के सह संयोजक यश अग्रवाल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहन रारह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरव ताखा, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष दुर्गेश बुटोलिया, पंचायत समिति सदस्य दिनेश भातरा, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंघल, विष्णु लोहिया, हम्मीरसिंह, युवा मोर्चा जिला महामंत्री मोहित चतुर्वेदी, हरदीप पीरनगर, राजेश चौधरी, प्रेम सिंह गुन सारा उपस्थित रहे।

reporter-ashish verma