भरतपुर(विष्णु मित्तल)भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भरतपुर स्वर्ण जयंती नगर में नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय भवन का उद्घाटन करते हुए कहा की ये कार्यालय है ना की ऑपिस है। ऑफिस सुबह 9 से सायं 6 बजे तक ही खुलता है जबकि कार्यालय प्रतिदिन 24 घंण्टे खुला रहता है, कार्यालय एक मन्दिर है, जहां कोई भी आ-जा सकता है।

कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए देश के प्रत्येक जिले में भाजपा जिला कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया जिस निर्णय के तहत देश के 500 से अधिक जिलों में भाजपा जिला कार्यालय भवन बन कर तैयार हो चुके है और 125 से अधिक जिलों में जिला कार्यालय भवन निर्माणाधीन है और शेष जिलों में भूमि आवंटन हो चुकी है इन जिलों में भी जल्द भवनों का निर्माण शुरू होगा। देश के प्रत्येक राज्य में भाजपा के कार्यालय बने हुए है। उन्होंने कहा कार्याकर्ताओं के लिए भाजपा जिला कार्यालय भवन अब 24 घंण्टे, 365 दिन खुले रहेंगे।

जो क्षेत्र की समस्या एंव संगठन कार्य के हित में निर्भीक होकर कार्यालय पर आ-जा सकते है और उक्त कार्य को जिला स्तर पर ही समाधान करा कर प्रदेश एंव राष्ट्रीय कर्यालय को अवगत करा सकते है। उन्होंने कहा कि 29 जून को राजस्थान के भरतपुर में भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन कर इस कार्यालय को भाजपा कार्याकर्ताओं को समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि भरतपुर का इतिहास, धार्मिक स्थल, राजा-महाराजा, शहीद वीर योद्धा, सहितकार महापुरूष और जिले की भोगोलिक स्थिति की जानकारी के लिए जिला कार्यालय पर डिजिटल पुस्तकालय की सुविधा होगी जिसकी प्रत्येक कार्याकर्ता को जानकारी हासिल हो सके।

उन्होंने कहा की साल 2023 में विधानसभा तथा साल 2024 में लोकसभा होंगे जिसमें कार्याकर्ताओं के एकजुट होकर कांग्रेस का सफाया करना होगा। उन्होंने कहा राजस्थान आज भी गरीब राज्यों की टेन टॉप सूची में शामिल है। इस राज्य भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी, लूटपाट, दुष्कर्म, महिला उत्पीड़न आदि का ग्राफ में बढोत्तरी है।

इस कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव व राजस्थान के प्रभारी अरूण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री बसुन्धरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, केन्द्रिय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, प्रदेश संगठन मंत्री चन्द्रशेखर, प्रदेश उपाध्यक्ष व भरतपुर संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, कुवंर दीपराज सिंह, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश मंत्री महेन्द्र सिंह जाटव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 सतीस पूनिया, पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ0 राजेन्द्र राठौड, भाजपा भवन निर्माण विभाग के प्रदेष संयोजक दिनेश पौद्वार, सांसद रंजीता कोली, पूर्व सांसद बहादुर सिंह कोली, भवन निर्माण कमेटी संयोजक गिराधारी लाल गुप्ता, सह संयोजक यश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष ऋृषि बंसल, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ0 शैलेष सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह राजावत, पूर्व जिला अध्यक्ष गिरधारी तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष सतेन्द्र गोयल, जिला महामंत्री भगवान सहाय शर्मा, विष्णु लोहिया, नरेन्द्र सिंघल, राजेन्द्र गोयल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र पथैना, अरविन्द पाल, प्रतापसिंह महरावर, उदयसिंह, पार्षद पंकज गोयल, पार्षद रूपेन्द्र सिंह, पूर्व जिला प्रमुख राजवीर सिंह, पूर्व उपजिला प्रमुख अभयवीर सिंह, रितु बनावत, षिवानी दायमा, पंचायत समिति सदस्य समय सिंह आमोली, भाजपा ओवीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ0 पवन सिंह, दुर्गेश बूटौलिया ब्रजेष गुप्ता, पूर्व महापौर सुमन कोली आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सीपी सिंह, केन्द्रिय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत नई दिल्ली से हेलीकॉप्टर के द्वारा तथा पूर्व मुख्यमंत्री बसुंधरा राजे धौलपुर से तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 सतीश पूनिया व पूर्व मंत्री डॉ0 राजेन्द्र राठौड जयपुर से रोडमार्ग के द्वारा भरतपुर पहुँचे।

हेलीपैड पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आदि का पूर्व मुख्यमंत्री बसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोषी,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सतीश पूनियां,पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौर, प्रदेश संगठन मंत्री चन्द्रषेखर, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, सांसद रंजीता कोली, प्रदेश मंत्री महेन्द्र जाटव, पूर्व सांसद बहादुर सिंह कोली, भागवान सहाय शर्मा, ब्रजेश गुप्ता,गौरव बंसल (छोटू),सतेन्द्र पथैना आदि ने स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का नवनिर्मित भवन प्रवेश द्वार पर निर्माण कमेंटी के प्रदेश संयोजक दिनेश पौद्वार व सह संयोजक यश अग्रवाल ने दुपट्टा ओढा कर सम्मान किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हवन व ध्वजारोहण करने के बाद नवनिर्मित भवन का अवलोकन किया। प्रवेश द्वार पर जिला अध्यक्ष ऋृषि बंसल, नरेन्द्र सिंघल, पार्षद पंकज गोयल आदि ने स्वागत किया। भवन का प्रदेश संगठन मंत्री चन्द्रशेखर, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच निर्माण कमेटी के प्रदेश संयोजक दिनेश पौद्वार, संयोजक गिरधारी लाल गुप्ता व सह संयोजक यश अग्रवाल ने भवन का अवलोकन कराया।

जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी पूर्व मुख्यमंत्री बसुंधरा राजे, केन्द्रिय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, प्रदेष संगठन मंत्री चन्द्रशेखर, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच आदि ने भवन की शिलापट्टिका का पर्दा हटाकर भवन का उद्घाटन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आदि का लक्ष्मी विलास होटल पर दीपराज सिंह यस अग्रवाल अभयवीर सिंह सतेंद्र फतहना समय सिंह जाटव आदि ने स्वागत किया।

संवाददाता- आशीष वर्मा