बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता कांग्रेस विधायकों के घर पर “नहीं सहेगा राजस्थान” अभियान के तहत थालियां बजाकर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। जयपुर में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के सरकारी आवास के बाहर प्रदर्शन किया गया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता धारीवाल के आवास के मुख्य द्वार पर चढ़ गईं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

महिला कार्यकर्ताओं ने धारीवाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लाल डायरियां भी लहराईं। यहां मौजूद महिला कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रदर्शन के लिए सबसे पहले धारीवाल के आवास को चुना गया। जिसके पीछे उनका विवादित बयान है।

बता दें कि धारीवाल ने राजस्थान में रेप के मामलों पर कहा था कि ये मर्दों का प्रदेश है। इसके चलते बीजेपी महिला मोर्चा ने सबसे पहले धारीवाल के सरकारी आवास को चुना। यहां भी लाल डायरी का मुद्दा उठाया गया।