केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से भाजपा नेता उदय सिंह की मुलाकात भाजपा नेता उदय सिंह ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से दिल्ली स्थित आवास पर जाकर मुलाकात की, केंद्रीय मंत्री मेघवाल को महाराजा सूरजमल जी की छवि व पुष्पगुच्छ भेंटकर नवीन दायित्व की बधाई दी।

मुलाकात के दौरान जिले के विभिन्न मुद्दों सहित संगठनात्मक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई साथ ही केंद्रीय मंत्री मेघवाल को भरतपुर आगमन के लिए भी आमंत्रित किया। भाजपा नेता उदय सिंह ने बताया कि उनके द्वारा जल्द ही भरतपुर आगमन के लिए आश्वस्त किया गया है। इस अवसर पर चिकसाना मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह ठेई सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवाददाता- आशीष वर्मा