1-6-23 भरतपुर – विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष डॉ सतीश पूनिया के भरतपुर आगमन पर हाईवे स्थित होटल उदयविलास में भाजपा नेता उदय सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।

जयपुर से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जाते समय डॉक्टर पूनिया ने भरतपुर विश्राम किया, इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक चर्चा की व “महिला सुरक्षा दायित्व हमारा” स्लोगन के स्टीकर का विमोचन भी किया।

मीडिया से मुखातिब होते हुए डॉ पूनिया ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कानून व्यवस्था, किसान वादा खिलाफी, सर्वाधिक बेरोजगारी और सर्वाधिक भ्रष्टाचार में प्रदेश सरकार को सौ में से सौ अंक मिलने चाहिए, उन्होंने ‘ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल संस्था’ की रिपोर्ट के बारे में बोलते हुए कहा कि संस्था की रिपोर्ट यह पुख्ता करती है कि भ्रष्टाचार में राजस्थान अग्रणी प्रदेश है, सरकार के महंगाई राहत कैंप पर भी तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का आफत कैंप है और जल्दी कांग्रेस में विभाजन भी देखने को मिलेगा।

जनता के मुद्दों को दरकिनार कर पार्टी कि पूरे साढ़े चार साल सत्ता की कुर्सी को लेकर ही खींचतान चलती रही और जनता भी इसका जवाब बेहतर तरीके से आगामी चुनावों में देगी।

भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए संकल्पित और प्रयत्नशील है, प्रदेश सरकार की विफलताओं को लेकर पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक विधानसभा के हर बूथ के हर घर तक पहुंचेंगे और आमजन को सरकार की कुशासन की नीतियों से अवगत कराएंगे।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरधारी तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हंसिका सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवानी दायमा, जाट महासभा जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमसिंह कुंतल, सेवानिवृत्त कमांडेंट ओमवीर सिंह, पार्षद श्याम सुंदर गौड़, मनोज भारद्वाज, चिकसाना मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह, अनुपम सिंह उदयविलास, चंद्रवीर सिंह जघीना सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।