बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के आगे गांधी पार्क में सत्याग्रह चल रहा है।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी के जबरन संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में चल रहे सत्याग्रह में राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री भवर सिंह भाटी, पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल सहित प्रदेश और जिले के नेता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में सत्याग्रह में भाग लिया।

रघुपति राघव राजाराम  की धुन गाते हुए चल रहे सत्याग्रह में हर किसी उपस्थित कार्यकर्ता इस बात से संकल्पित था की कुछ भी हो हर परिस्थिति में इस तानाशाही रवैये का विरोध करते हुए लोकतंत्र को बचाने का कार्य करेंगे।

राज्य मंत्री भँवर सिंह भाटी ने कहा की जिस तरह भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओछे हथकंडे अपना रहे है।  उनके सामने वही कांग्रेस है जो अपनी नही देश की अस्मिता के लिए प्राण न्योछावर करने से भी पीछे नहीं हटती।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की भाजपा  और प्रधानमंत्री मोदी कितने भी षड्यंत्र रच ले।  जब तक सभी कांग्रेस है इस देश को बचाने के लिए उसका  एक एक सिपाही पूरी मुस्तेदी के साथ  केंद्र सरकार के खिलाफ उसकी तानाशाही के खिलाफ लोकतंत्र की रक्षा करने से पीछे नहीं हटेगा

प्रदेश कांग्रेस सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा की भाजपा अपनी असलियत सामने आने से घबराई हुई है। जो भी व्यक्ति भाजपा के कुकर्मों की पोल खोलने लगता है। उसको जेल और अन्य संस्थाओं द्वारा दबाने का प्रयास किया जाता है ताकि वो अपने को बचाने की खातिर मोदी और भाजपा के खिलाफ ना बोले।

प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया की सत्याग्रह कार्यक्रम में पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल,पूर्व प्रदेश सचिव सलीम भाटी, युथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष शबीर अहमद, शिवलाल गोदारा, नितिन चढ़्ढा, युथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष धनपत चायल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैयालाल कल्ला, दिलीप बांठिया,मुकेश राजस्थानी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुलाम मुस्तफा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन सत्याग्रह  में शामिल हुए।