रारह उप तहसील को राज्य सरकार द्वारा तहसील में क्रमोन्नत किया गया है। अभी हाल ही में डीग को जिला बनाया गया है जिसमें रारह की दूरी को देखते हुए क्षेत्रवासियों को कोई परेशानी ना हो इसलिए माननीय महाराजा श्री विश्वेंद्र सिंह जी कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार द्वारा क्षेत्रवासियों की परेशानी को देखते हुए या निर्णय लिया गया और रारह उप तहसील को तहसील में क्रमोन्नत क्रमोन्नत कराया गया।

इसी उपलक्ष में आज रारह तहसील के क्षेत्रवासी तहसील कार्यालय पर उपस्थित हुए और आतिशबाजी की गई एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की गई। साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय अशोक गहलोत जी एवं   कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार महाराजा श्री विश्वेंद्र सिंह जी  का क्षेत्रवासियों द्वारा आभार प्रकट किया गया और धन्यवाद दिया गया।

महाराज साहब ने इस ऐतिहासिक कार्य को करा कर क्षेत्र के दर्द को समझा। इससे क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे कई राजनीतिक फायदे होंगे। आर्थिक रूप से संपन्न होगा इसके लिए उन्हें  पुन एक बार बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार सभी क्षेत्र वासियों को बहुत-बहुत बधाई।

इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष गंगाराम पाराशर, कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष साहब सिंह, एडवोकेट पूर्व जीएसएस के अध्यक्ष निहाल सिंह, मांगेलाल सरपंच, सांतुरुक मोनू सिंह, विजय सिंह, अजान के सरपंच  अशोक सतपाल,अभोर्रा  रणवीर, धर्मेंद्र सिंह टीकम सिंह, ताखा राजेंद्र सिंह, हाकिम सिंह, बंटी सेठ, सुरेश सेठ, नागेश बबलू उपाध्यक्ष कॉपरेटिव सौदान सैनी हरिओम वीरेन्द्र सिंह किशन आदी उपस्थिति हुए।

REPORTER- ASHISH VERMA