भरतपुर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ नारायण राव हाडोर्कर के 134 वे जन्मदिन पर भरतपुर जिला कांग्रेस द्वारा श्री हनुमान मंदिर भूरे सिंह व्यामशाला पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया गया।

कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं सेवादल के राष्ट्रीय प्रशिक्षक चुन्नी कप्तान ने उन्हें देश का महान स्वतंत्रता सेनानी कांग्रेस में अनुशासन का जनक मेक इंडिया के पत्रिका के संपादक नागपुर झण्डा सत्याग्रह के भगुआ व स्वतंत्रता आंदोलन में कई बार जेल गये व कुशल डॉक्टर रहे। राज्यसभा के सांसद रहे व सन 1958 में पदम भूषण से सम्मानित हुए। तत्पश्चात कर्नाटक घटप्रभा से मरीजों की सेवा में अस्पताल खोला व उनकी सेवा की 1974-75 में मुझे भी उनके दर्शन करने का मौका मिला। सेवादल कैंप के माध्यम से उनकी जीवनी से कांग्रेस जनों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर पीसीसी सदस्य धर्मेंद्र शर्मा, डॉ सुरेश यादव, साहब सिंह एडवोकेट, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष दयाचंद पचौरी, सेवादल शहर अध्यक्ष बृजेश शर्मा, पार्षद रमेश पाठक, पार्षद रामेश्वर सैनी, श्याम सिंह गुर्जर, दामोदर डागुर, योगेश सिंगल, प्रेम सिंह प्रजापत, अवधेश शर्मा, हरिचरन मुद्गल, बृजेंद्र चीमा, रमेश सतीजा, प्रभाव चौधरी, सरपंच बछामदी, दीपक शर्मा नोंह संजय चंदेला, अर्जुन सिंह, कोच मलाह गुड्डू, राजपूत जुगल वशिष्ठ भी अपने विचार प्रकट किए। अंत में पीसीसी सदस्य धर्मेंद्र शर्मा का कर्नाटक चुनाव बेंगलुरु से प्रचार प्रसार कर वापस आने पर माल्यार्पण कर स्वागत किया।

reporter- ashish verma